BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

लालू के स्वास्थ्य पर डॉक्टरों की पैनी नजर, हाईकोर्ट में याचिका दायर कर इलाज के लिए पैरोल का आग्रह करने पर विचार

by bnnbharat.com
January 22, 2021
in समाचार
लालू यादव को बड़ा झटका, नहीं मिल पाएगी पैरोल
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: चारा घोटाले मामले में सजायाफ्ता राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की तबीयत खराब होने के बाद रिम्स प्रशासन और डॉक्टरों की पूरी टीम उनके स्वास्थ्य पर पैनी नजर बनाये हुए है. वहीं लालू प्रसाद के खराब स्वास्थ्य को लेकर उनके अधिवक्ता की ओर से हाईकोर्ट में याचिका दायर कर इलाज के लिए पैरोल का भी आग्रह किये जाने के विकल्प पर विचार-विमर्श शुरू कर दिया गया है.

लालू प्रसाद के खराब स्वस्थ्य को लेकर रिम्स निदेशक ने बताया गया है कि उनकी तबीयत स्थिर है और दिल्ली एम्स के विशेषज्ञ चिकित्सकों से भी डॉक्टरों की टीम लगातार संपर्क में है. उन्होंने बताया कि लालू प्रसाद की तबीयत खराब होने की सूचना मिलने पर कई टेस्ट कराये गये हैं, कुछ जांच की रिपोर्ट आ चुकी है, तो कुछ रिपोर्ट आनी बाकी है. आरजेडी प्रमुख के स्वास्थ्य जांच में जुटे चिकित्सकों ने बताया कि निमोनिया और लंग्स में संक्रमण मिलने के बाद उनका एक्स-रे भी कराया गया, साथ ही कोरोना टेस्ट भी कराया गया है.

इधर, लालू प्रसाद के स्वास्थ्य को लेकर आरजेडी नेताओं-कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों में खासी चिंता देखी जा रही है. लालू प्रसाद पूर्व से ही करीब एक दर्जन गंभीर बीमारियों से पीड़ित है, उनका किडनी भी 25 से 30 प्रतिशत ही काम कर रहा है, शुगर के मरीज पहले से है. ऐसे में लालू प्रसाद के अधिवक्ता हाईकोर्ट में उनके समुचित इलाज को लेकर पैरोल देने के लिए याचिका दायर कर सकते है.

सूत्रों के मुताबिक,  इस संबंध में लालू प्रसाद के पुत्र तेजस्वी यादव ने भी अधिवक्ता से चर्चा की है. यह भी संभावना जतायी जा रही है कि लालू प्रसाद से मुलाकात के लिए कई आरजेडी नेता और उनके परिवार के सदस्य रांची आ सकते है. जेल मैनुअल के मुताबिक शनिवार को लालू प्रसाद से तीन लोगों को मुलाकात की अनुमति दी जाती है, जबकि विशेष परिस्थिति में अनुमति लेकर भी लालू प्रसाद से मुलाकात की जाती रही है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जमशेदपुर एयरपोर्ट के संबंध में एरोड्राम कमेटी की बैठक, कई मुद्दों पर हुई चर्चा

Next Post

चाल धंसने से 5 की मौत, कई अन्य घायल

Next Post
चाल धंसने से 5 की मौत, कई अन्य घायल

चाल धंसने से 5 की मौत, कई अन्य घायल

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d