BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

रक्तदान कर जरूरतमंदों को जीवन दान देंः निदेशक

by bnnbharat.com
November 9, 2020
in समाचार
रक्तदान कर जरूरतमंदों को जीवन दान देंः निदेशक
Share on FacebookShare on Twitter

जुडको ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया

दो दर्जन कर्मियों ने रक्तदान किया, वर्तमान परिस्थितियों के कारण शिविर का आयोजन किया गया

रांची: कोविड -19 की विषम परिस्थितियों में झारखंड अर्बन इंफ्रास्टक्चर डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड (जुडको) द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन सोमवार को किया गया. प्रगति सदन कचहरी रांची के प्रांगण में रक्तदान वाहन में रक्तदान किया गया.

जुडको के कर्मियों द्वारा बढ़चढ़ कर रक्तदान किया गया. इस अवसर पर लगभग 25 जुडको कर्मियों ने रक्तदान किया गया. साथ ही रक्तदान करने वाले कर्मियों को परियोजना निदेशक (प्रशासन) धर्मदेव मिश्र द्वारा रक्तदान करने वाले कर्मचारियों एवं अधिकारियों को रक्तदान संबंधी प्रमाणपत्र का वितरण किया गया.

परियोजना निदेशक (प्रशासन) मिश्र ने कहा कि जुडको सरकारी कार्यों के क्रियान्वयन के साथ ही सामाजिक दायित्वों का भी निर्वहन करती है. उन्होंने कहा कि वर्तमान विकट एवं विषम परिस्थितियों में रक्तदान कर रक्त की जरूरतमंदों की सहायता करने का कार्य जुडको ने किया है.

उन्होंने कहा कि लोगों को बढ़चढ़ कर रक्तदान करना चाहिए, जिससे किसी को जीवनदान मिल सके. रक्तदान शिविर के आयोजन में उप परियोजना निदेशक उत्कर्ष मिश्र एवं आइटी आफिसर प्रशांत दास ने अहम भूमिका निभायी.

रक्तदान करने वालों में महाप्रबंधक एसएस सेन गुप्ता, परियोजना प्रबंधक डेविड कुजूर, परियोजना प्रबंधक अखिलेश कुमार नायक, वरीय नगर अभियंता कुमार मृणाल, पर्यावरण विशेषज्ञ प्रशांत टोप्पो, आइटी आफिसर प्रशांतदास, सिविल इंजीनियर मिलिंद सेहरा, सामाजिक विशेषज्ञ रामाशीष रजक, सीएमएस कुमार हिम्मत, कार्यालय सहायक महेश लोहरा, लेखापाल शाकिर अहमद, एपीएएम अरूण कुमार तिर्की, सहायक लेखापाल विक्रम कुमार सिंह, एपीएम अनिल हांसदा, आडटिर हर्षित राज,  कंप्यूटर आपरेटर रेखा कुमारी, उप परियोजना प्रबंधक उत्कर्ष मिश्र शामिल है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मजबूत इच्छाशक्ति और बुलंद हौसले से डॉ आदित्य कुमार झा ने दी कोविड-19 को मात

Next Post

समाजसेवी नोखेलाल यादव की मनाई गई प्रथम पुण्यतिथि

Next Post
समाजसेवी नोखेलाल यादव की मनाई गई प्रथम पुण्यतिथि

समाजसेवी नोखेलाल यादव की मनाई गई प्रथम पुण्यतिथि

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d