BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

हिंदपीढ़ी में डोर स्टेप के जरिये लोगों तक राशन पहुंचा रहा प्रशासन

by bnnbharat.com
April 13, 2020
in Uncategorized
हिंदपीढ़ी में डोर स्टेप के जरिये लोगों तक राशन पहुंचा रहा प्रशासन

हिंदपीढ़ी में डोर स्टेप के जरिये लोगों तक राशन पहुंचा रहा प्रशासन

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: हिंदपीढ़ी क्षेत्र में कोरोना पॉजिटिव मरीज के आने के बाद इस एरिया को बीते छह दिन से सील कर दिया गया है. लोगों को यहां परेशानी न हो इसके लिए जिला प्रशासन के निर्देश पर डोर स्टेप राशन डिलीवरी रविवार को की गई लेकिन सोमवार को जिन 16 ऑटो के माध्यम से पीडीएस डीलर ने डोर स्टेप डिलीवरी की वे हिंदपीढ़ी आने से इंकार कर दिए. इसके कारण सुबह से डिलीवरी का काम ठप रहा. दोपहर के बाद 8 ऑटो की व्यवस्था की गई, जिसके माध्यम से डिलीवरी का काम किया गया. करीब 500 लोगों को अनाज पहुंचाया गया. वहीं, शनिवार की शाम व रविवार को अब तक 1500 लोगों के बीच खाद्य सामग्री का वितरण किया गया. मालूम हो कि हिंदपीढ़ी क्षेत्र के वार्ड नंबर 21, 22 और 23 में लाल और पीला कार्ड धारियों के घर तक खाद्यान्न पहुंचाने का निर्देश डीसी राय महिमापत रे ने दिया है. डोर स्टेप डिलीवरी के लिए एफसीआई गोदाम से गुरु नानक स्कूल परिसर में खाद्यान्न लाया गया है. यहां से संबंधित डीलर टेंपो के माध्यम से कार्ड धारियों को डोर स्टेप डिलीवरी कर रहे हैं.

Also Read This: महासंकट और असहनीय परीक्षा की घड़ी में चतरा ने देश के समक्ष पेश किया मिसाल

गेंहू की बजाय चावल देने की मांग

रांची नगर निगम के वार्ड नंबर 21, 22 और 23 में पड़ने वाले हिंदपीढ़ी क्षेत्र के कार्डधारक गेंहू की बजाय सिर्फ चावल देने की मांग कर रहे हैं. दरअसल शहरी क्षेत्र में कार्डधारक को सदस्यों की संख्या के अनुसार प्रति सदस्य 3 किलो चावल व दो किलो गेंहू देने का प्रावधान है, जबकि, ग्रामीण क्षेत्र में चावल दिया जाता है. इधर, हिंदपीढ़ी सील किए जाने से लोगों को गेंहू पिसवाने में परेशानी हो रही है. ऐसे में उन्होंने मांग की है कि उन्हें चावल ही दिया जाए. इस संबंध में एसओआर मीना ने बताया कि इन तीनों वार्ड के कार्डधारकों को चावल देने के लिए विभाग के अपन मुख्य सचिव से आग्रह किया गया है. विभाग का जो निर्देश मिलेगा उसके अनुसार कार्य किया जाएगा.

Also Read This: शांति एवं सादगी पूर्वक रूप से मनाया गया बैसाखी पर्व

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

लॉकडाउन का उल्लंघन: 3 पूजा सामग्री दुकान को किया गया सील

Next Post

जरूरतमंद किन्नरों के लिए ब्राह्मण युवा शक्ति संघ ने बढ़ाया हाथ: अप्पू तिवारी

Next Post
जरूरतमंद किन्नरों के लिए ब्राह्मण युवा शक्ति संघ ने बढ़ाया हाथ: अप्पू तिवारी

जरूरतमंद किन्नरों के लिए ब्राह्मण युवा शक्ति संघ ने बढ़ाया हाथ: अप्पू तिवारी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d