ज्योत्सना,
खूंटी: भारतीय जनता पार्टी खूंटी विधानसभा नगर मंडल में भाजपा नगर अध्यक्ष सुरेश जायसवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष अर्जुन पाहन एवं उपाध्यक्ष राखी कश्यप के नेतृत्व में डोर टू डोर संपर्क अभियान प्रारंभ किया गया.
वहीं खूंटी नगर में स्थित महादेव मंडा, भोले बाबा के दरबार से पूजा अर्चना एवं आशीर्वाद लेकर भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष काशीनाथ महतो के द्वारा झंडा दिखाकर जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की गयी.
बता दें कि सभी कार्यकर्ता डोर टू डोर जाकर सरकार के सभी कल्याणकारी योजनाओं को बताकर भारतीय जनता पार्टी के कर्मठ प्रत्याशी नीलकंठ सिंह मुंडा को वोट देकर भारी मतों से विजय बनाने की अपील की जा रही है.
जन सम्पर्क अभियान में कोषाध्यक्ष जयप्रकाश भाला, विकास चौधरी, कंचन सिंह जगदीश गंझू, किशु तिवारी, राजू गुप्ता, जनार्दन मिश्रा, रामा एवं बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष कार्यकर्ता शामिल रहे.