-
मेडिकल स्क्रीनिंग के काम में जुटी कुल 36 टीमें
-
कंटेनमेंट जोन हिंदपीढ़ी में 35 टीमें और खेल गांव में एक टीम कर रही स्क्रीनिंग
-
खेल गांव के क्वारंटाइन सेंटर में भी स्क्रीनिंग का काम
-
उप विकास आयुक्त रांची के नेतृत्व में चल रहा है स्क्रीनिंग का काम
रांची: लगातार तीसरे दिन कंटेनमेंट जोन हिंदपीढ़ी में मेडिकल स्क्रीनिंग का काम जारी है. स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा हिंदपीढ़ी क्षेत्र में घर-घर जाकर मेडिकल स्क्रीनिंग का काम किया जा रहा है.
हिंदपीढ़ी में 35 और खेलगांव में एक टीम
कंटेनमेंट जोन हिंदपीढ़ी में आज कुल 35 टीमें डोर टू डोर मेडिकल स्क्रीनिंग का काम कर रही हैं. हिंदपीढ़ी के ग्वालटोली, नूर नगर, मुजाहिद नगर, तीसरी गली, बांस पुल और निजाम नगर में स्क्रीनिंग का काम चल रहा है.
मेडिकल टीम में डॉक्टर, एएनएम एवं सहिया हैं जो घर-घर जा कर लोगों से कोरोना के लक्षणों के बारे में पूछ ताछ कर रही है. साथ ही इंफ्रारेड थर्मल स्कैनर से बॉडी टेम्प्रेचर भी जांचा जा रहा है. एक टीम को खेल गांव में मेडिकल स्क्रीनिंग के लिए रवाना किया गया है जो क्वारंटाइन सेंटर में मेडिकल स्क्रीनिंग का काम कर रही है.
मेडिकल स्क्रीनिंग के कार्य का नेतृत्व उप विकास आयुक्त, रांचीअनन्य मित्तल कर रहे हैं. स्क्रीनिंग के कार्य के लिए रवाना होने से पहले उन्होंने टीम के सदस्यों से बातचीत की एवं उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि जांच के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पूरी तरह से पालन करें. उन्होंने लोगों से जिला प्रशासन द्वारा भेजी गई मेडिकल टीम का सहयोग करने की भी बात कही.

