BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पुराने टीवी शोज के साथ वापस लौटी दूरदर्शन की शान, TRP रैंकिंग में सबको दी मात

by bnnbharat.com
April 10, 2020
in Uncategorized
पुराने टीवी शोज के साथ वापस लौटी दूरदर्शन की शान, TRP रैंकिंग में सबको दी मात

पुराने टीवी शोज के साथ वापस लौटी दूरदर्शन की शान, टीआरपी रैंकिंग में सबको दी मात

Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: लॉकडाउन के चलते दूरदर्शन पर कई पुराने टीवी शोज का प्रसारण किया जा रहा है. इस लिस्ट में रामानंद सागर की रामायण, बीआर चोपड़ा की महाभारत, चाणक्य, शक्तिमान, द जंगल बुक सहित कई टीवी शोज शामिल हैं. 80 और 90 के दशक के इन कार्यक्रमों को दर्शक बेहद पसंद कर रहे हैं और इसका फायदा दूरदर्शन की टीआरपी को हुआ है.

दरअसल हाल ही में ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (बार्क) की नई रिपोर्ट सामने आई है. 13वें हफ्ते की इस रिपोर्ट के मुताबिक दूरदर्शन ने सभी शैलियों (genres) में सबसे अधिक टीआरपी प्राप्त की है. दूरदर्शन ने सोनी मैक्स, सोनी सब, जी सिनेमा और निक जैसे चैनलों को भी मात दे दी है.

Also Read This: ब्रेकिंग:  बोकारो में  एक और कोरोना पॉजिटिव की  पुष्टि, झारखंड में संक्रमितों की संख्या हुई 14 

बता दें कि 28 मार्च 2020 से 3 अप्रैल 2020 के बीच सबसे अधिक दूरदर्शन देखा गया. इसके बाद की लिस्ट में सन टीवी, दंगल, सोनी सब, सोनी मैक्स बिग मैजिक, जी सिनेमा स्टार गोल्ड, निक और ईटीवी तेलुगू हैं. वहीं दूरदर्शन के 1.596 बिलियन इंप्रेशन्स रहे, यानी दूरदर्शन को 159.6 करोड़ लोगों ने देखा.

याद दिला दें कि ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (बार्क) की एक और रिपोर्ट के मुताबिक पांच अप्रैल को रात 8:53 से 9:30 बजे के बीच देश में सबसे कम टीवी देखा गया. इन 37 मिनट में दर्शकों की संख्या 60% कम हो गई थी. बता दें कि रिपोर्ट में बताया गया है कि 2015 के बाद यह पहली बार था जब टीवी दर्शकों की संख्या में इतनी ज्यादा गिरावट दर्ज हुई. वहीं खास बात ये भी रही कि 3 अप्रैल को मोदी ने कोरोना पर एक वीडियो संदेश जारी किया था. इसे एक मिनट के अंदर 1 अरब लोगों ने देखा था.

Also Read This: 15 अप्रैल से चलेगी ट्रेन, खुलने के बाद सिर्फ गंतव्य स्टेशन पर ही रुकेगी 

गौरतलब है कि इससे पहले सामने आई एक रिपोर्ट में बताया गया था कि रामायण के पुन: प्रसारण के पहले दिन शनिवार को 34 मिलियन (तीन करोड़ चालीस लाख) लोगों ने इस शो को देखा था और उस दिन की रेटिंग 3.4 प्रतिशत रही थी. वहीं उसके बाद शनिवार शाम के प्रसारण को 45 मिलियन (चार करोड़ पचास लाख) लोगों ने देखा था. शनिवार शाम के प्रसारण की रेटिंग 5.2 प्रतिशत रही थी. शनिवार के प्रसारण के बाद रविवार को दूरदर्शन पर रामायण देखने वाले दर्शकों की संख्या में वृद्धि हुई थी. सुबह जहां चार करोड़ लोगों ने शो देखा तो वहीं शाम को ये संख्या पांच करोड़ 10 लाख थी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

खेल-खेल में बच्चों को कैसे पढ़ाये, अपनाए ये तरीके…

Next Post

डोन्ट वरी, आई एम ऑलवेज विद यू……

Next Post
डोन्ट वरी, आई एम ऑलवेज विद यू……

डोन्ट वरी, आई एम ऑलवेज विद यू......

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d