BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

आटा चक्की वाले की दरिंदगी, महिला से दुष्कर्म के बाद आंखें भी फोड़ी

by bnnbharat.com
February 19, 2020
in समाचार
आटा चक्की वाले की दरिंदगी, महिला से दुष्कर्म के बाद आंखें भी फोड़ी

आटा चक्की वाले की दरिंदगी, महिला से दुष्कर्म के बाद आंखें भी फोड़ी

Share on FacebookShare on Twitter

बिहार: समस्तीपुर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां मक्का पिसाने गई महिला के साथ आटा चक्की वाले ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे दिया. घटना के बाद आरोपी ने महिला के साथ मारपीट भी की. वहीं मामले में पुलिस ने जल्द कार्रवाई करते हुए आरोपी को घटना के 12 घंटे के भीतर ही गिरफ्तार कर लिया.

घटना समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के गांव में हुई. जहां एक 35 वर्षीय महिला मक्का पिसाने गई थी. जहां आटा चक्की वाले ने रेप की घटना को अंजाम दिया. वहीं महिला की ओर से विरोध करने पर मारपीट कर महिला को अधमरा छोड़ दिया गया.

Also Read This: अज्ञात अपराधियों ने की एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

घटना को लेकर पुलिस ने बताया कि पीड़ित महिला आरोपी राहुल कुमार (22) के आटा चक्की पर मक्का पिसवाने गई थी. चक्की से अपने घर की ओर लौट रही महिला जब अंधेरे रास्ते से जा रही थी तो इसका फायदा उठाकर आरोपी राहुल कुमार ने पीड़ित महिला को जबरदस्ती पकड़ लिया और एक सरसों के खेत में ले जाकर जबरन रेप किया.

इस बीच महिला आरोपी से छोड़ देने की गुहार लगाती रही लेकिन आरोपी ने उसकी एक न सुनी और रेप की घटना को अंजाम दे दिया. रेप के बाद पीड़िता को मुंह बंद रखने के लिए मारपीट भी की. जिसमें पीड़िता की एक आंख बुरी तरह से चोटिल हो गई. आशंका जताई जा रही है कि उसकी एक आंख फूट गई है. पीड़िता के मुताबिक आरोपी ने उसे गोली मारने की धमकी भी दी है.

घटना के बाद किसी तरह महिला ने ग्रामीणों को सारी बात बताई. जिसके बाद ग्रामीणों ने उसकी गंभीर हालात देखते हुए उसे अनुमंडल अस्पताल दलसिंहसराय में भर्ती कराया. जहां महिला की हालत को बिगड़ता देख प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.

घटना की जानकारी मिलते ही उजियारपुर थानाध्यक्ष शंभूनाथ सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे. हालांकि वहां उन्हें ग्रामीणों के आक्रोश का सामना करना पड़ा. वहीं डीएसपी कुंदन कुमार ने बताया कि पीड़िता के बयान पर आरोपी राहुल कुमार को घटना के 12 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया गया है. स्पीडी ट्रायल चलाकर उसको सजा दिलाई जाएगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

“समाधान” प्रशिक्षण सह कार्यशाला

Next Post

राजस्थान विधानसभा में कल पेश होगा बजट

Next Post
राजस्थान विधानसभा में कल पेश होगा बजट

राजस्थान विधानसभा में कल पेश होगा बजट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d