रांची : झारखंड में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है. राज्य के डॉक्टर–नर्स, पुलिसकर्मी, सरकारी दफ्तर के कर्मी और अधिकारी कोरोना पॉजिटिव हो रहे हैं. दुसरों की सेवा में अपनी जिंदगी समर्पित करने वाले राज्य के जाने-माने न्यूरो सर्जन डॉ सीबी सहाय भी कोरोना पॉजिटिव हो गये हैं.
कोरोना काल में भी लगातार मरीजों की सेवा में लगे रहे. उनके वार्ड में भर्ती मरीज लगातर कोरोना पॉजिटिव मिल रहे थे, और अब मरीजों का इलाज करते करते डॉ सीबी सहाय खुद भी कोरोना पॉजिटिव हो गये. उन्हें इलाज के लिए कोविड वार्ड में भर्ती कराया गया है. वहीं हिनू रजिस्ट्री कार्यालय से भी तीन लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं. तीन लोगों के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद पूरे ऑफिस को सील कर सैनिटाइज करने की प्रक्रिया चल रही है.

