रांची : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव 12 जुलाई को धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बजेंद्र प्रसाद सिंह के घर जाएंगे. बजेंद्र प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी का निधन हुआ है. रविवार को पूर्वाहन 8ः30 बजे डॉक्टर उरांव अपने बरियातू आवास से सड़क मार्ग द्वारा धनबाद जाएंगे ,12ः30 बजे जिला कांग्रेस अध्यक्ष बजेंद्र प्रसाद सिंह के आवास पर जाएंगे और वापस 3ः00 बजे बोकारो जैना मोड़ स्थित कांग्रेस कार्यालय में बेरमो विधानसभा उपचुनाव को लेकर प्रमुख कांग्रेस जनों से मुलाकात करेंगे एवं बैठक कर वस्तुस्थिति की जानकारी हासिल करेंगे.
उनके साथ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दुबे,लाल किशोर नाथ शाहदेव, डॉ राजेश गुप्ता छोटू ,सनी टोप्पो ,अमूल्य निरंजन खलखो,निरंजन पासवान, प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष शकील अख्तर अंसारी साथ में जाएंगे.