रांची: जस्टिस डॉ रवि रंजन झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश होंगे। सुप्रीम कोर्ट के कोलेजियम ने इसकी मंजूरी दे दी है. केंद्र सरकार को इसकी अनुशंसा भेजी गई है. जस्टिस डॉ रवि रंजन वर्तमान में पंजाब हरियाणा कोर्ट में जज हैं. जस्टिस डॉ रवि रंजन पंजाब हरियाणा कोर्ट में जज से पहले पटना हाई कोर्ट में जज थे. बता दे झारखंड हाईकोर्ट के जज अनंत विजय सिंह नेशनल कंपनी लॉ अपीलेट टिब्यूनल के सदस्य बने हैं.

