BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पेयजल मंत्री ने सचिव को पत्र लिखकर बताया धुर्वा डैम का हाल

by bnnbharat.com
March 18, 2020
in समाचार
पेयजल मंत्री ने सचिव को पत्र लिखकर बताया धुर्वा डैम का हाल

पेयजल मंत्री ने सचिव को पत्र लिखकर बताया धुर्वा डैम का हाल

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने विभाग के सचिव को 24 मार्च, 2020 को धुर्वा डैम के निरीक्षण के क्रम में मिली जानकारियों से अवगत कराया है. इस संबंध में उन्हें पत्र लिखा है.

विभागीय मंत्री ने कहा कि धुर्वा डैम का जलस्तर काफी नीचे गिरता जा रहा है. यह काफी चिंता का विषय है. इसके विपरीत रूक्का डैम और अन्य जलाशयों की स्थिति बेहतर है.

Also Read This: “देखिए! जाते-जाते कहे देते हैं केवल-वोट बैंक बन कर मत रहिए”

उन्होंने कहा कि धुर्वा डैम का Catchment Area निकट के प्रखंड कर्रा, बेड़ो एवं लापुंग का क्षेत्र है. अगर इन क्षेत्रों में बारिश कम होती है तो निश्चित रूप से धुर्वा डैम का जलस्तर काफी नीचे चला जाता है.

उदाहरण स्वरूप मार्च 2017 में जलस्तर 2183 फीट था, जो आज 3 वर्षों के उपरांत 2174 फीट हो गया है. उन्होंने कहा कि अभी जिस तरह से रांची शहर का विस्तार हो रहा है, उससे यह स्पष्ट है कि आने वाले दिनों में धुर्वा डैम बहुत ही महत्वपूर्ण जलस्रोत साबित होगा. क्योंकि स्मार्ट सिटी, नई विधानसभा, उच्च न्यायालय और आवासीय कॉलोनी सभी धुर्वा डैम के आसपास के क्षेत्रों में विकसित हो रहे हैं. इन क्षेत्रों के लोग पेयजल हेतु पूर्ण रूप से धुर्वा डैम पर ही निर्भर रहेंगे.

Also Read This: हाथी नहीं रहे अब हमारे साथी, इनसे बचाव के लिए सरकार करे उपाय: संजय सेठ

मंत्री ने कहा कि इस परिपेक्ष्‍य में अगले पचास सालों को ध्यान में रखते हुये विस्तृत कार्य योजनायें बनानी होगी. लोगों को बेहतर पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने के लिये धुर्वा डैम के जलस्तर एवं जलस्रोतों को बढ़ाना होगा.

गुमला जिले के सिसई प्रखंड अंतर्गत नागफेनी से दक्षिणी कोयल नदी का प्रवाह है. यह बारहमासी नदी है तथा इसमें सालों भर पानी रहता है. यह एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है. अगर इस नदी के पानी को धुर्वा डैम में लाने की योजना बनाई जाती है तो आने वाले दिनों में धुर्वा डैम का जलस्तर हमेशा बना रहेगा.

रांची शहर की एक बड़ी आबादी को निरंतर पानी मिलता रहेगा. इसके अलावे भी अन्य निकटतम जलस्रोत जिससे धुर्वा डैम को पानी मिल सके उसकी भी संभावनाओं को तलाशने की आवश्यकता पर बल दिया है.

Also Read This: लघु जलापूर्ति योजना का टेंडर निकाले जाने पर पेयजल मंत्री खफा, मुख्य सचिव को लिखा पत्र

इस संबंध में ठाकुर ने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की सचिव को निर्देश दिया कि वे अभियंताओं और जल संसाधन विभाग के सचिव एवं अभियंता के साथ बैठक कर जल्द से जल्द डीपीआर तैयार करें ताकि इस कार्य योजना को अगले वित्तीय वर्ष में अमलीजामा पहनाया जा सके.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

रास चुनाव: 26 मार्च को होगा मतदान, कोई नाम वापस नहीं

Next Post

…और फिर राधिका ने फाड़ दिए तलाक के पेपर्स. ( पढिये पूरी कहानी )

Next Post
…और फिर राधिका ने फाड़ दिए तलाक के पेपर्स. ( पढिये पूरी कहानी )

...और फिर राधिका ने फाड़ दिए तलाक के पेपर्स. ( पढिये पूरी कहानी )

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d