BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

दवा विक्रेताओं को सार्थक ऐप पर करनी होगी ग्राहकों की एंट्री: कलेक्टर

by bnnbharat.com
August 29, 2020
in Uncategorized
दवा विक्रेताओं को सार्थक ऐप पर करनी होगी ग्राहकों की एंट्री: कलेक्टर
Share on FacebookShare on Twitter

शिवपुरी: अभी कुछ दिनों से जिले में कोरोना के केस बढ़ते जा रहे हैं. इसे देखते हुए सभी को और अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है. साथ ही कोरोना से बचाव के लिए जारी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन कराना होगा.

दवा विक्रेताओं को दुकान पर आने वाले ग्राहकों की जानकारी सार्थक ऐप पर दर्ज करनी होगी. इसमे लापरवाही करने वालों के विरुद्ध धारा 188 के तहत कार्यवाही की जाएगी. यह निर्देश कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह आज बैठक में दिए है.

शुक्रवार को क्राइसिस मैनेजमेंट समूह की बैठक रखी गयी. जिसमे जिले में बढ़ते कोरोना केस के चलते बचाव के लिए किए जाने वाले उपाय के संबंध में चर्चा की गई.

सभी उपस्थित सदस्यों से इस संबंध में सुझाव भी लिए गए. कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने कहा कि अभी विभिन्न व्यापारिक संघ, समाज के गणमान्य नागरिकों और धर्मगुरुओं को सक्रिय होकर इसमें अपनी भागीदारी करने की जरूरत है.

उन्होंने कहा कि दुकानों पर मास्क व सैनिटाइजर का उपयोग अवश्य किया जाए. पेट्रोल पंप दुकानदार, व्यापारी स्वयं इसका पालन करें और आने वाले ग्राहकों को भी जागरूक करें. मेडिकल स्टोर पर सर्दी खांसी, जुकाम के मरीज आते हैं उनकी जानकारी रखें.

साथ ही उन्होंने आने वाले त्योहार डोल ग्यारस, मोहर्रम के संबंध में चर्चा करते हुए कहा है कि किसी भी प्रकार के सार्वजनिक आयोजन नहीं किया जाना है. उन्होंने सभी आमजन से भी अपील की है कि सभी घरों में रहकर ही त्यौहार मनाए. इस समय कोरोना से बचाव करना बहुत महत्वपूर्ण है.

बैठक में पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल सहित क्राइसिस मैनेजमेंट समूह के सदस्य उपस्थित थे. क्राइसिस मैनेजमेंट समूह के सदस्य, समाजसेवी एवं व्यापारी प्रमोद गर्ग का हाल ही में निधन हो गया है. बैठक में सभी सदस्यों ने दो मिनट का मौन धारण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी.

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

31 अगस्त तक की घरेलू बिजली उपभोक्ताओं की बकाया राशि आस्थगित करने का निर्देश

Next Post

होम आइसोलेशन वाले लोगों पर रखें निगरानी, दिशा-निर्देशों का सख्ती से कराएं पालन: कलेक्टर 

Next Post
होम आइसोलेशन वाले लोगों पर रखें निगरानी, दिशा-निर्देशों का सख्ती से कराएं पालन: कलेक्टर 

होम आइसोलेशन वाले लोगों पर रखें निगरानी, दिशा-निर्देशों का सख्ती से कराएं पालन: कलेक्टर 

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d