BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

शराबी पति ने की पत्नी की हत्या, फिर किया आग के हवाले

by bnnbharat.com
December 3, 2019
in समाचार
शराबी पति ने की पत्नी की हत्या, फिर किया आग के हवाले

शराबी पति ने की पत्नी की हत्या, फिर किया आग के हवाले

Share on FacebookShare on Twitter

उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद जिले में नशेड़ी ने पत्नी की पीट-पीटकर निर्मम हत्या कर दी. शव में आग लगाकर मकान का ताला बंद कर भाग गया. यह सनसनीखेज घटना कोतवाली कायमगंज के ग्राम मझोला रुटौल में सोमवार को देर शाम हुई. मंगलवार को सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है.

घटनाक्रम के अनुसार घनश्याम शाक्य (32) जुआ खेलने के बाद शराब के नशे में घर पहुंचा. उसका जुआ खेलने को लेकर पत्नी सुनीता (28) से विवाद हुआ. गुस्साए घनश्याम ने सुनीता की पीट-पीट कर हत्या कर दी.

हत्या के अपराध को छिपाने के लिए उसके शव में आग लगा दी. पकड़े जाने के भय घनश्याम मकान में ताला लगाकर भाग गया. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घनश्याम के घर के बाहर दो होमगार्ड तैनात कर दिए.

बताया गया कि घनश्याम गोरखपुर से पांच वर्ष पूर्व सुनीता को खरीद कर लाया था. घनश्याम ने पहली पत्नी विमला की जहर देकर हत्या कर दी थी, जिसके 12 वर्षीय अनीश, रितिक एवं निर्दोष 3 पुत्र हैं. सुनीता इन्हीं बच्चों की देखभाल करती थी. सुनीता के कोई संतान नहीं थी.

घटना के समय घनश्याम के पिता दाताराम तीनों बच्चों के साथ ऊपरी कमरे में मौजूद थे. मकान में ताला लगा होने के कारण दाताराम व घनश्याम के बच्चों ने घर के अंदर ही आग जलाकर रात काटी.

अनीस ने बताया कि रात में पिता ने दो बार मां की पिटाई की, जिससे उनकी आंख टंग गई थी. पिता ने टीवी तोड़ दिया. मां को पीटते पीटते मार डाला. इसके बाद मिट्टी का तेल डाल कर आग लगा दी. मां को कमरे से बाहर निकाल कर आंगन में फेंक दिया.

दाताराम ने बताया कि वह बच्चों के साथ ऊपर लेटा हुआ था. बेटे ने बहू को पीट पीट कर मार डाला. उसके शव में आग लगा दी. घनश्याम अक्सर बहू के साथ मारपीट करता था. घटना स्थल पर पहुची पुलिस ने सुनीता के जले हुए शव को अपने कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरु कर दी है. कोतवाल विनय राय ने बताया कि हत्यारोपित की तलाश की जा रही है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

रंगारंग कार्यक्रमों से सरोबार रहेगा दो दिवसीय युवा महोत्सव

Next Post

पाकिस्तान में छिपा है ‘मोस्ट वांटेड’ दाऊद इब्राहिम

Next Post
पाकिस्तान में छिपा है ‘मोस्ट वांटेड’ दाऊद इब्राहिम

पाकिस्तान में छिपा है 'मोस्ट वांटेड' दाऊद इब्राहिम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d