BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठियों की जानकारी देने वाले DSP का स्थानांतरण दुर्भाग्यपूर्ण: भाजपा

हेमंत सरकार तुष्टीकरण और वोट बैंक की राजनीति के कारण पुलिस बल का मनोबल तोड़ रही है

by bnnbharat.com
April 17, 2020
in Uncategorized
रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठियों की जानकारी देने वाले DSP का स्थानांतरण दुर्भाग्यपूर्ण: भाजपा

रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठियों की जानकारी देने वाले DSP का स्थानांतरण दुर्भाग्यपूर्ण: भाजपा

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने राज्य सरकार के द्वारा स्पेशल ब्रांच में लोहरदगा में पदस्थापित डीएसपी जितेंद्र कुमार सहित चार डीएसपी के तबादले की घटना को तुष्टिकरण की राजनीति की पराकाष्ठा बताया है.

Also Read This: पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी के बेटे की शादी आज 

प्रतुल ने कहा लोहरदगा के सांप्रदायिक दंगों ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया था. स्पेशल ब्रांच के डीएसपी ने 29 फरवरी को ही मुख्यालय को रिपोर्ट भेज कर इन दंगों में रोहिंग्या और बांग्लादेशियों के हाथ होने की बात कही थी. उन्होंने लोहरदगा के 13 लोगों पर इन्हें संरक्षण देने की भी बात कही थी. संरक्षकों में सत्ताधारी गठबंधन के घटक दल कांग्रेस के नेताओं और उनके रिश्तेदारों का भी नाम था. सरकार को इस रिपोर्ट पर संज्ञान लेना चाहिए था लेकिन इसके उलट हेमंत सरकार ने लोहरदगा के अंजुमन इस्लामिया कमेटी के द्वारा इस रिपोर्ट के खिलाफ 11 अप्रैल को लिखे गए पत्र के आलोक में 4 दिन के भीतर ही लोहरदगा के विशेष शाखा के उपाधीक्षक सहित कुल चार उपाधीक्षकों का तबादला कर दिया. हिंदपीढ़ी मॉडल की तर्ज पर ही लोहरदगा में भी सरकार ने स्पेशल ब्रांच में अल्पसंख्यक अफसर की नियुक्ति की.

Also Read This: 6 राज्यों का सफर तय कर लॉकडाउन में बीमार बेटे को देखने पहुंची मां

प्रतुल ने कहा कि लोहरदगा में शांतिपूर्ण जूलूस पर हुए हमले के कारण हुए दंगों के बाद जब 20 दिन तक कर्फ्यू था तो मंत्री रामेश्वर उरांव ने कहा था कि ऐसी छोटी मोटी घटनाएं होती ही रहती हैं. यह बयान पूरे सरकार की बहुसंख्यक समाज के प्रति सोच को दिखाता है. प्रतुल ने कहा कि भाजपा मानती है कि इस तरीके से विदेशियों की उपस्थिति की रिपोर्टिंग करने वाले अफसरों के तबादले से पुलिस बल का मनोबल टूटेगा. प्रतुल ने कहा की हेमंत सरकार ने तुष्टीकरण की सारी हदें पार कर दी हैं और अपने वोट बैंक को खुश करने के लिए गैर वाजिब कदम उठा रहे हैं. प्रदेश भाजपा अति शीघ्र भारत सरकार के माननीय गृह मंत्री से इस पूरे मसले की एनआईए जांच करवाने की मांग भी रखेगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कोरोना वायरस से इकॉनमी को बचाने के लिए RBI ने की 7 बड़ी घोषणाएं

Next Post

प्रवासी श्रमिकों को राहत पहुंचाने की मांग को लेकर भाजपा विधायक एकदिवसीय उपवास पर

Next Post
प्रवासी श्रमिकों को राहत पहुंचाने की मांग को लेकर भाजपा विधायक एकदिवसीय उपवास पर

प्रवासी श्रमिकों को राहत पहुंचाने की मांग को लेकर भाजपा विधायक एकदिवसीय उपवास पर

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d