BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

DVC का 5 हजार करोड़ बकाया, बिजली कटौती शुरू, 7 जिलों पर पड़ेगा असर

by bnnbharat.com
March 11, 2020
in समाचार
DVC का 5 हजार करोड़ बकाया, बिजली कटौती शुरू, 7 जिलों पर पड़ेगा असर

DVC का 5 हजार करोड़ बकाया, बिजली कटौती शुरू, 7 जिलों पर पड़ेगा असर

Share on FacebookShare on Twitter

रामगढ़: झारखंड सरकार ने डीवीसी को बकाया बिल का भुगतान नहीं किया है. इसके कारण डीवीसी ने बिजली की कटौती शुरू कर दी है. बिजली कटौती का प्रभाव राज्य के 7 जि‍लों पर पड़ेगा. इन जिलों में हर दिन 6 घंटे तक बिजली मिलने की संभावना है.

पांच साल से बकाया है राशि

डीवीसी के कमांड क्षेत्र में राज्य के सात जिले आते हैं. इसमें रामगढ़, हजारीबाग, चतरा, बोकारो, कोडरमा, धनबाद और गिरिडीह शामिल है. यहां प्रतिदिन 18 घंटा बिजली कटौती की जा सकती है. बताया जाता है कि भाजपा सरकार के पिछले 5 साल के कार्यकाल में डीवीसी का जेवीएनएल पर 4955 करोड़ रुपये बकाया है.

डीवीसी ने 25 फरवरी, 2020 तक इसका भुगतान करने को कहा था. बकाया बिल का भुगतान नहीं होने पर 50 प्रतिशत बिजली काटने की बात कही थी.

जिलों में मचा है हाहाकार

डीवीसी ने बकाया भुगतान नहीं होने पर ने 10 मार्च, 2020 से बिजली कटौती शुरू कर दी है. डीवीसी झारखंड में 300 एमवीए बिजली आपूर्ति जेवीएनएल को करती है. इससे जेवीएनएल झारखंड के 7 जिलों में बिजली आपूर्ति करती है. बिजली कटौती शुरू होने से इन जिलों में हाहाकार मच गया है.

सभी जिलों के लिए समय तय

डीवीसी के कमर्शियल विभाग ने पत्र जारी कर सभी जिलों में बिजली कटौती का समय भी निर्धारित कर दिया है. प्रत्येक 6 घंटे में मात्र 2 घंटे बिजली आपूर्ति करने की बात कही है. सभी जिलों के लिए अलग-अलग समय निर्धारित किया गया है. बिजली काटने और आपूर्ति में कटौती करने की पुष्टि डीवीसी और जेवीएनएल के अधिकारियों ने की है. रामगढ़ बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता सोरेन ने बताया कि डीवीसी ने बिजली कटौती शुरू कर दी है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अखिलेश यादव चाचा-भतीजा जिंदाबाद के नारे से हुए नाराज, बोले सीमा पार नहीं करनी चाहिए

Next Post

कोरोना का कहर: भारत के दर्जनों बैंक दिवालिया होने की कगार पर

Next Post
कोरोना का कहर: भारत के दर्जनों बैंक दिवालिया होने की कगार पर

कोरोना का कहर: भारत के दर्जनों बैंक दिवालिया होने की कगार पर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d