BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

एक सितम्बर से मेन रोड में नहीं चलेगा ई-रिक्शा, कार-बाइक पार्किंग शुल्क होगी सस्ती

by bnnbharat.com
August 27, 2019
in Uncategorized
एक सितम्बर से मेन रोड में नहीं चलेगा ई-रिक्शा, कार-बाइक पार्किंग शुल्क होगी सस्ती

E-rickshaw will not run on main road from September 1, car-bike parking fee will be cheaper

Share on FacebookShare on Twitter

संवाददाता
रांची : रांची नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत महात्मा गांधी मार्ग (मेन रोड) में एक सितम्बर से ई-रिक्शा का परिचालन बंद हो जाएगा. अब ई-रिक्शा की जगह निगम द्वारा सिटी बस का परिचालन किया जाएगा. अपर नगर आयुक्त की अध्यक्षता में मार्ग तकनीकि समिति एवं ट्रैफिक कोर्डिनेशन कमिटी की बैठक में यह निर्णय लिया गया. बैठक में परिवहन व्यवस्था सहित पार्किंग शुल्क सहित कई मुद्दों पर निर्णय हुआ है. मेन रोड में राजधानीवासियों को पार्किंग शुल्क में बड़ी राहत दी गयी है. पहले जहां प्रति घंटे 40 रूपये शुल्क लिया जाता है. वही अब यह शुल्क 3 घंटे के लिए 30 रूपये लिया जाएगा. दो पहिया वाहनों में भी भारी राहत दी गयी है. बैठक में ट्रैफिक SP, ड्रिस्टिक ट्रांसपोर्ट ऑफिसर, वार्ड 4, 10, 15, 18 19, 20 और 23 के पार्षद सहित इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारी उपस्थित थे.

पार्किंग शुल्क में मिली बड़ी राहत, जाममुक्त होगा मेन रोड

बैठक में महात्मा गांधी मार्ग पर पार्किंग व्यवस्था में कुछ आंशिक संशोधन किया गया है. निर्णय के तहत 4 पहिया वाहनों के लिए 40 रुपए प्रति घंटे के स्थान पर 30 रुपए प्रति 3 घंटे तथा दो पहिया वाहनों के लिए 10 रुपए प्रति घंटे के स्थान पर 10 रुपए प्रति 3 घंटे के दर से पार्किंग शुल्क लिया जाएगा. वहीं इस मार्ग में ई-रिक्शा चालकों की मनमानी को रोकने के लिए निर्णय हुआ है कि यहां 1 सितंबर से ई-रिक्शा की जगह सिटी बसों का परिचालन किया जाएगा. सिटी बस फिरायालाल से लेकर डोरंडा राजेंद्र चौक तक चलाया जाएगा। इन दोनों रूटों पर 10 सिटी बस चलाया जाएगा. वही यहां पहले से चल रहे 60 ई रिक्शा चालकों को अन्य 28 रूटों (मेन रोड को छोड़कर) पर चलाया जाना तय हुआ है.

अपर बाजार में वन-वे लागू करने का ट्रायल होगा शुरू

अपर बाजार में बढ़ती जाम को देख निर्णय हुआ है कि यहां के कई मार्गों पर वन वे व्यवस्था शुरू की जाएगी. यह व्यवस्था पायलट प्रोजेक्ट के तहत 2 सप्ताह के लिए ट्रायल बेसिस पर लागू होगी. इस दौरान वार्ड 20 के पार्षद सुनील यादव भी उपस्थित रहेंगे, ताकि स्थानीय लोगों की वे पूरी मदद कर सकें. कांटा टोली पर हो रहे फ्लाईओवर चौक पर स्थित अब्दुल हमीद चौक का सुंदरीकरण किया जाएगा. इसके साथ ही महात्मा गांधी मार्ग में सफेद लाइन से बेरीकेटिंग लगाए जाएगा, ताकि पैदल यात्रियों को चलने में सुविधा हो सके. बिरसा चौक, खेलगांव चौक एवं कोकर चौक पर टेंपो स्टैंड के लिए ITDP के प्रतिनिधि एवं मार्ग तकनीकी समिति के सदस्यों की उपस्थिति में स्थान का चयन किया जाएगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

ISI कराना चाहती है भारत में बम धमाके, खुफिया विभाग के अलर्ट से हरकत में सुरक्षा एजेंसियां

Next Post

गिरिडीह में भीड़ ने बच्चा चोर समझ कर दी महिला की पिटाई, रोते बच्चे को चुप करा रही थी महिला

Next Post
गिरिडीह में भीड़ ने बच्चा चोर समझ कर दी महिला की पिटाई, रोते बच्चे को चुप करा रही थी महिला

गिरिडीह में भीड़ ने बच्चा चोर समझ कर दी महिला की पिटाई, रोते बच्चे को चुप करा रही थी महिला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d