BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

आर्थिक पैकेज ’13 शून्य’ हुआ साबित: कांग्रेस

by bnnbharat.com
May 15, 2020
in समाचार
आर्थिक पैकेज ’13 शून्य’ हुआ साबित: कांग्रेस

आर्थिक पैकेज '13 शून्य' हुआ साबित: कांग्रेस

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: कांग्रेस ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा आर्थिक पैकेज की तीसरी किस्त की घोषणा की है. जिसके बाद शुक्रवार को आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी सरकार आर्थिक पैकेज के नाम पर बजट की ही योजनाओं को सामने रख रही है और उसका यह पैकेज सिर्फ ’13 शून्य’ साबित हुआ है.

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने यह दावा भी किया कि मोदी सरकार के एजेंडे में किसान और मजदूर कहीं नहीं हैं. उन्होंने वीडियो लिंक के माध्यम से संवाददाताओं से कहा, ”यह जुमला घोषणा पैकेज है. मोदी सरकार का 20 लाख करोड़ रुपये का पैकेज केवल ’13 शून्य’ साबित हुआ है.”

सुरजेवाला ने आरोप लगाया, ”वित्त मंत्री आर्थिक पैकेज के नाम पर बजट की योजनाओं को ही सामने रख रही हैं. बजट की योजनाओं को आर्थिक पैकेज के तौर पर पेश करना राष्ट्रहित के साथ खिलवाड़ है.” उन्होंने कहा, ”पिछले तीन दिनों में वित्त मंत्री ने जो घोषणाएं की हैं उनमें सिर्फ कर्ज की बात की गई है. किसानों और मजूदरों को कोई राहत नहीं दी गई. क्या मुश्किल के समय उन्हें कर्ज देकर सरकार अपनी जिम्मेदारी से बच सकती है?”

गौरतलब है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को कृषि उपज के रखरखाव, परिवहन और विपणन सुविधाओं के बुनियादी ढांचे के लिए एक लाख करोड़ रुपये के कृषि ढांचागत सुविधा कोष की घोषणा की. वित्त मंत्री ने यहां आर्थिक पैकेज की तीसरी किस्त की घोषणा करते हुए कहा कि इस कोष का इस्तेमाल शीत भंडारगृह, कटाई के बाद प्रबंधन ढांचे आदि के लिए किया जाएगा.

इसके साथ ही वित्त मंत्री ने सूक्ष्म खाद्य उपक्रमों (एमएफई) को संगठित करने के लिए 10,000 करोड़ रुपये की योजना की भी घोषणा की.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

राजनाथ सिंह ने दी 400 करोड़ की योजना को मंजूरी: रक्षा मंत्रालय

Next Post

BREAKING: हेमंत ने रघुवर सरकार के फैसले को पलटा, 1 रुपये में 50 लाख तक की रजिस्ट्री योजना बंद

Next Post
BREAKING: हेमंत ने रघुवर सरकार के फैसले को पलटा, 1 रुपये में 50 लाख तक की रजिस्ट्री योजना बंद

BREAKING: हेमंत ने रघुवर सरकार के फैसले को पलटा, 1 रुपये में 50 लाख तक की रजिस्ट्री योजना बंद

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d