BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

डबल डिजिट में दौड़ेगी अर्थव्यवस्था, सुधार की ओर अग्रसर: RBI

by bnnbharat.com
February 5, 2021
in समाचार
CKP बैंक के जमाकर्ताओं को मिलेगा पूरा पैसा, RBI ने बदला फैसला
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने शुक्रवार को क्रेडिट पॉलिसी की समीक्षा का ऐलान किया है. RBI ने इस बार भी ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है. आम बजट के बाद उम्मीद लगाए बैठे मिडिल क्लास को एक बार फिर निराशा हाथ लगी है. आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस को इसका ऐलान किया.

आरबीआई ने ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है, इसका मतलब रेपो रेट अभी भी 4 फीसदी और रिवर्स रेपो रेट 3.35 फीसदी पर ही रहेगी.  

आपको बता दें कि आरबीआई की नजर राजकोषीय घाटे को कम करने पर है. यही कारण है कि एक्सपर्ट पहले ही इस बात का अंदाजा लगा रहे थे कि ब्याज दरों में किसी तरह का बदलाव नहीं किया जाएगा. साथ ही ब्याज दरों को पहले ही काफी कम किया जा चुका है, ऐसे में इस बार भी उम्मीद कम थी. गौरतलब है कि आम बजट 2021-22 पेश होने के बाद पहली बार रिजर्व बैंक ने क्रेडिट पॉलिसी की समीक्षा की है. 

डबल डिजिट में दौड़ेगी अर्थव्यवस्था, सुधार की ओर अग्रसर

रिजर्व बैंक ने अगले वित्त वर्ष 2021-22 में जीडीपी में 10.5 फीसदी की बढ़त का अनुमान लगाया है. बता दें कि बजट में यह 11 फीसदी होने का अनुमान लगाया गया है.

RBI गवर्नर ने कहा कि धीरे-धीरे घरों की बिक्री में सुधार हुआ है, साथ ही अब लोगों के खर्च करने की क्षमता एक बार फिर रिकवर हो रही है. हाल ही में जो आम बजट पेश किया गया है, उससे निवेश की स्थिति सुधरने की उम्मीद है. शक्तिकांत दास की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि जनवरी-मार्च के बीच महंगाई दर 5.2 फीसदी तक रह सकती है.

आपको बता दें कि अभी रेपो दर चार फीसदी के रिकॉर्ड निचले स्तर पर है. वहीं रिवर्स रेपो दर 3.35 फीसदी है. बैंक पिछले साल फरवरी से रेपो दर में 1.15 फीसदी की कटौती कर चुका है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

गहरा सकता है अंधियारा, TVNL पर सीसीएल का हो गया है 700 करोड़ का बकाया

Next Post

World Corona Update: संक्रमितों की संख्या 10.48 करोड़ के पार…

Next Post
World Corona Update: संक्रमितों की संख्या 2.33 करोड़ के पार

World Corona Update: संक्रमितों की संख्या 10.48 करोड़ के पार...

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d