BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

शिक्षा राजनीति का हिस्सा होनी चाहिए: केजरीवाल

by bnnbharat.com
January 5, 2020
in समाचार
शिक्षा राजनीति का हिस्सा होनी चाहिए: केजरीवाल

शिक्षा राजनीति का हिस्सा होनी चाहिए: केजरीवाल

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: मेगा पैरेंट-टीचर मीटिंग (पीटीएम) को रोकने की कोशिश किए जाने को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर हमला करते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि शिक्षा राजनीति का हिस्सा होनी चाहिए, लेकिन किसी को शिक्षा व्यवस्था का राजनीतिकरण नहीं करना चाहिए.

राउज एवेन्यू के एक स्कूल का दौरा करने के बाद मीडिया से बात करते हुए केजरीवाल ने कहा कि वोट केवल उन्हें देना चाहिए जो अच्छी शिक्षा दिलाएं ना कि उन्हें जो धर्म के नाम पर लोगों के मन में भेदभाव पैदा करे.

यह पूछे जाने पर कि भाजपा मेगा पीटीएम और उसके समय को लेकर आलोचना कर रही है, क्योंकि दिल्ली में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने हैं, इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहली ऐसी बैठक नहीं है. उन्होंने कहा, उन्हें (विपक्ष) यह राजनीतिक फायदे के लिए लगता है तो इस पर मैं क्या कह सकता हूं.

उन्होंने इसे रोकने की कोशिश की. लेकिन यह गलत है. शिक्षा और स्कूल को लेकर राजनीति नहीं होनी चाहिए. हालांकि, मेरा मानना है कि शिक्षा राजनीति का हिस्सा होनी चाहिए, मगर शिक्षा पर राजनीति नहीं होनी चाहिए. मुझे समझ में नहीं आता कि वे इसे रोकना क्यों चाहते हैं.

दिल्ली सरकार ने शनिवार को अपने स्कूलों में एक मेगा पीटीएम का आयोजन किया. आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार बनने के बाद जुलाई, 2016 में दिल्ली के सरकारी स्कूलों में मेगा पीटीएम शुरू की गई थी, जिसकी अभिभावकों ने तारीफ की है.

आप सरकार का दावा है कि उसने बच्चों की शिक्षा में अभिभावक-शिक्षक की सहभागिता और साझेदारी महत्वपूर्ण रूप से बढ़ाई है.

केजरीवाल ने कहा कि पीटीएम पहले प्राइवेट स्कूलों में ही हुआ करती थी. आप सरकार ने इसे जरूरी समझा और इसे सरकारी स्कूलों में भी लागू किया.

उन्होंने कहा, दिल्ली के सरकारी स्कूलों में यह पहले सिर्फ कागजों पर ही होती थी. पीटीएम बच्चे के विकास के लिए महत्वपूर्ण है. नासमझ लोग ही इसका विरोध कर सकते हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जल्द ही राज्य में ट्राइबल यूनिवर्सिटी खोलने की पहल होगी: हेमंत सोरेन

Next Post

गड्ढे में दफन मिला पत्नी का शव

Next Post
गड्ढे में दफन मिला पत्नी का शव

गड्ढे में दफन मिला पत्नी का शव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d