BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पहले चरण में 13 सीटों के लिए कल थम जाएगा चुनाव प्रचार का शोर

by bnnbharat.com
November 27, 2019
in Uncategorized
पहले चरण में 13 सीटों के लिए कल थम जाएगा चुनाव प्रचार का शोर

पहले चरण में 13 सीटों के लिए कल थम जाएगा चुनाव प्रचार का शोर

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 30 नवंबर को जिन निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान होना है, उन सीटों के लिए 28 नवंबर की शाम तीन बजे चुनाव प्रचार का शोर थम जाएगा.

पहले चरण में राज्य के उग्रवाद प्रभावित जिले के रूप में चिह्नित पलामू, लातेहार, गढ़वा, गुमला, लोहरदगा और चतरा जिले के 13 विधानसभा सीटों डाटनगंज, विश्रामपुर, छतरपुर, पांकी , हुसैनाबाद, लातेहार, मनिका, गढ़वा, भवनाथपुर, चतरा और लोहरदगा के लिए वोट होना है.

इस चरण में जिन प्रमुख प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होने वाला है, उनमें कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और लोहरदगा से पार्टी प्रत्याशी डॉ. रामेश्वर उरांव, कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह भाजपा प्रत्याशी सुखदेव भगत, आजसू पार्टी की नीरू शांति भगत शामिल है.

वहीं डालटनगंज में भाजपा के आलोक चौरसिया और कांग्रेस के केएन त्रिपाठी, विश्रामपुर में भाजपा प्रत्याशी सह स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी और कांग्रेस के चंद्रशेखर दुबे, छतरपुर में भाजपा की पुष्पा देवी, आजसू पार्टी के राधाकृष्ण किशोर और राजद के विजय राम, हुसैनाबाद में आजसू पार्टी प्रत्याशी कुशवाहा शिवपूजन मेहता और राजद के संजय प्रसाद सिंह यादव, पांकी में कांग्रेस के देवेंद्र सिंह उर्फ बिट्टू सिंह और भाजपा के शशिभूषण मेहता, लातेहार में भाजपा के प्रकाश और झामुमो के बैद्यनाथ राम, मनिका में कांग्रेस के रामचंद्र चेरो और भाजपा के रघुपाल सिंह, गुमला में भाजपा के मिशिर कुजूर और झामुमो के भूषण तिर्की, बिशुनपुर में झामुमो के चमरा लिंडा और भाजपा के अशोक उरांव तथा चतरा से राजद के सत्यानंद भोक्ता और भाजपा के जर्नादन पासवान के बीच मुख्य मुकाबला है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

महागठबंधन ने शहर में चुनावी रैली निकालकर चलाया जनसम्पर्क अभियान

Next Post

निर्दलीय प्रत्याशी ने चलाया जनसंपर्क अभियान

Next Post
निर्दलीय प्रत्याशी ने चलाया जनसंपर्क अभियान

निर्दलीय प्रत्याशी ने चलाया जनसंपर्क अभियान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d