BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

रांची प्रेस क्लब 2019-21 के लिए चुनाव 25 जनवरी को

by bnnbharat.com
January 1, 2020
in समाचार
रांची प्रेस क्लब 2019-21 के लिए चुनाव 25 जनवरी को

रांची प्रेस क्लब 2019-21 के लिए चुनाव 25 जनवरी को

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: दि रांची प्रेस क्लब की मैनेजमेंट कमेटी की 30 दिसंबर 2019 को आयोजित बैठक में लिये गये निर्णय के अनुसार सत्र 2019-2021 के लिए बुधवार को निर्वाचन कार्यक्रम की घोषण्कर दी गयी.

कमेटी के आग्रह पर सेवानिवृत्त प्रधान जिला न्यायाधीश ए.पी. वर्मा ने निर्वाचन पदाधिकारी के रूप में चुनावी प्रक्रिया संपन्न कराने की सहमति दी है.

निर्वाचन प्रक्रिया निम्नलिखित कार्यक्रम के अनुसार संपन्न करायी जायेगी. मतदाता सूची का प्रकाशन 1 जनवरी 2020 को किया गया और पूरक मतदाता सूची का प्रकाशनः12 जनवरी 2020 को जारी होगा.

बताया गया है कि इस सूची में उन सदस्यों के नाम शामिल किये जायेंगे, जो क्लब की बकाया राशि का भुगतान 10 जनवरी 2020 तक कर देंगे. बकायादार सदस्यों की सूची क्लब के सूचना पट्ट पर लगा दी गयी है.

नामांकन प्रपत्र 18 से 21 जनवरी के बीच भरे जा सकेंगे और नामांकन प्रपत्रों की वापसी, जांच, उम्मीदवारों की सूची का प्रकाशन 22 जनवरी होगा.

वार्षिक आमसभा 24 जनवरी होगी और मतदानः 25 जनवरी होगा. मतगणना एवं चुनाव परिणाम का प्रकाशन 26-27 जनवरी के बीच होगा. चुनाव कुल पंद्रह पदों के लिए कराये जायेंगे. जिसमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, संयुक्त सचिव, कोषाध्यक्ष और मैनेजिंग कमेटी के 10 सदस्य शामिल है.

नामांकन शुल्क, नामांकन के नियमों, नामांकन प्रपत्र के प्रारूप आदि के बारे में सदस्यों को 16 जनवरी तक अवगत करा दिया जायेगा. प्रयास होगा कि संबंधित सूचनाएं क्लब की वेबसाइट पर भी उपलब्ध करायी जायें.

नामांकन, नाम वापसी, स्क्रूटनी, मतदान, मतगणना के समय, मतदान केंद्र आदि का निर्धारण निर्वाचन पदाधिकारी परिस्थितियों और अपने विवेक के आधार पर करेंगे. ऐसी सूचनाएं सदस्यों को उचित माध्यमों से उपलब्ध करा दी जायेंगी.

चुनाव प्रचार के लिए पंफलेट, पर्चा, होर्डिंग का इस्तेमाल और मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए किसी तरह की सभा पूरी तरह प्रतिबंधित है.

चुनावी प्रक्रिया संपन्न कराने के दौरान निर्वाचन पदाधिकारी को समय और परिस्थिति के अनुसार अपने न्यायिक विवेक के अनुसार नियमों, कार्यक्रमों में परिवर्तन करने का पूर्ण अधिकार होगा. आज जो मतदाता सूची प्रकाशित की जा रही है, उसमें टाइपिंग की गलती या मानवीय त्रुटि संभव है.

मतदाता सूची में मतदाताओं का क्रमांक उनकी जन्मतिथि के क्रम के अनुसार निर्धारित किया गया है. नया परिचय पत्र भी इसी आधार पर जारी किया गया है. इसमें किसी प्रकार की त्रुटि की स्थिति में सदस्यगण संशोधन के लिए 10 जनवरी 2020 तक सुझाव दे सकते हैं.

आवश्यकता पड़ने पर 12 जनवरी को संशोधित एवं अंतिम मतदाता सूची जारी की जा सकती है. तकनीकी वजहों से रांची प्रेस क्लब की वेबसाइट पर सूचनाएं अपडेट करना फिलहाल संभव नहीं हो पा रहा है. मतदाता सूची और चुनाव संबंधी सूचनाएं फेसबुक पर दी रांची प्रेस क्लब इंफो पेज पर देखी जा सकती हैं.

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

ड्राइवर की सतर्कता से रेल हादसा टला, टूटी पटरी को देख लगाई एमरजेंसी ब्रेक

Next Post

खरसावां गोलीकांड में दो हजार से ज्यादा आदिवासियों की हुई थी मौत

Next Post
खरसावां गोलीकांड में दो हजार से ज्यादा आदिवासियों की हुई थी मौत

खरसावां गोलीकांड में दो हजार से ज्यादा आदिवासियों की हुई थी मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d