BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीओ सागर कुमार ने की राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक

by bnnbharat.com
November 5, 2019
in Uncategorized
निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीओ सागर कुमार ने की राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक

निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीओ सागर कुमार ने की राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक

Share on FacebookShare on Twitter

 पंकज सिन्हा

लातेहार: निर्वाचन आयोग द्वारा झारखंड विधान सभा चुनाव की तिथि की घोषणा के बाद 30 नवंबर को होेने वाले चुनाव को लेकर निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीओ सागर कुमार ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की.

बैठक में निर्वाची पदाधिकारी कुमार ने सबसे पहले चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित नियम को सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को बताया एवं सभी नियम का पालन करने की बात कही. साथ ही ऐसा नहीं करने पर निर्धारित नियम के तहत कार्रवाई करने की भी बात कही.

उन्होंने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को बताया कि 6 नवंबर से नामांकन प्रक्रिया आरंभ है जो 13 नवंबर तक चलेगी. उन्होंने बताया कि नामांकन के दौरान कोई भी दल के अभ्यर्थी या निर्दलीय अभ्यर्थी नामांकन के दौरान अपने साथ महज चार व्यक्ति ही नामांकन कक्ष में ला सकते हैे.

इस दौरान उन्होंने बताया कि चुनाव के दौरान किसी भी उम्मीदवार के द्वारा ऐसा कोई कार्य नहीं किया जाएगा जो किसी धर्म, संप्रदाय या जाति के लोगों की भावना को ठेस पहुंचता हो या उनमें विद्वेष अथवा तनाव पैदा करता हो. मत प्राप्त करने के लिए धार्मिक,सांप्रदायिक,जातीय या भाषायी भावनाओं का सहारा नहीं जाएगा. उम्मीदवारों द्वारा ऐसे सभी कार्यों से परहेज करना है जो निर्वाचन कानून के अंतर्गत अपराध है. ऐसा कोई पोस्टर, इस्तेहार, पंपलेट या परिपत्र नहीं निकाला जाएगा, जिसमें मुद्रक एवं प्रकाशक का नाम एवं पता नहीं हो.

निर्वाचन क्षेत्र में मतदान की समाप्ति के लिए नियत किए गए समय से 48 घंटे पूर्व तक की अवधि के दौरान कोई भी व्यक्ति ना तो सार्वजनिक सभा बुलाएगा और ना ही आयोजित करेगा. उन्होंने स्पष्ट कहा कि जो भी निर्धारित नियम का उल्लंघन करेगा उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

बैठक के दौरान उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से निष्पक्ष, भयमुक्त चुनाव कराने में सहयोग की अपील की. मौके पर भाजपा के प्रेमचंद पाण्डेय, आजसू के विनयकांत पाण्डेय, कांग्रेस के आफताब आलम, बसपा के मुगेंश्वर राम, आजसू के श्रवण पासवान समेत सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मतदान के दौरान सरकारी स्तर से दी सुविधाओं को लेकर उपायुक्त ने की बैठक

Next Post

12वीं पास के लिए खुशखबरी, इंडियन नेवी ने 2700 पदों पर निकाली बंपर भर्तियां

Next Post
12वीं पास के लिए खुशखबरी, इंडियन नेवी ने 2700 पदों पर निकाली बंपर भर्तियां

12वीं पास के लिए खुशखबरी, इंडियन नेवी ने 2700 पदों पर निकाली बंपर भर्तियां

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d