ज्योत्सना,
खूंटी: तोरपा विधानसभा के कर्रा प्रखंड के जम्हार इलाके में झारखंड विकास मोर्चा के जिलाध्यक्ष दिलीप मिश्रा ने चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया. उसके पश्चात कर्रा प्रखंड के कई इलाकों में झारखंड विकास मोर्चा प्रत्याशी मार्शल मुंडू ने आसपास के इलाकों में डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान चलाया.
झारखंड विकास मोर्चा के तोरपा विधानसभा प्रत्याशी मार्शल मुंडू ने आम जनता को संबोधित करते हुए कहा कि झाविमो के सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी झारखण्ड गठन के बाद अपने मुख्यमंत्रित्वकाल के 28 माह के दौरान कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं और उसी आधार पर राज्य के सभी विधानसभा में झारखंड विकास मोर्चा लोगों से मतदान की अपील कर रही है. झारखण्ड को विकास की ओर झारखंड विकास मोर्चा ही आगे बढ़ा सकती है.