रांचीः मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के पहाडपुर पंचायत अंतर्गत महेशपुर में बुधवार को अहले सुबह लगभग साढ़े चार बजे जंगल से अपने झुंड से बिछड़े एक हाथी ने खुबलाल मंडल 60 वर्ष पिता स्व तिलक मंडल को कुचल कर मार डाला.
घटना के संबंध में बताया जाता है कि मंडल अहले सुबह टहलने के लिए बाहर निकला था. घर से महज डेढ़ सौ गज की दूरी पर हाथी ने मंडल पर हमला बोल दिया. वहीं कजर राय ने भाग कर अपनी जान बचायी.
घटना के बाद हाथी बिरनी थाना क्षेत्र के खेदवारा पंचायत में प्रवेश कर पंचायत के खेदवारा में एक आदिवासी महिला को घायल कर दिया. स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना वन विभाग व मुफ्फसिल पुलिस को दे दी गई है.

