BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

शर्मनाक: ग्रुप चैट में गैंगरेप की बातें कर रहे थे स्कूली छात्र, गिरफ्तार

by bnnbharat.com
May 5, 2020
in Uncategorized
शर्मनाक: ग्रुप चैट में गैंगरेप की बातें कर रहे थे स्कूली छात्र, गिरफ्तार

शर्मनाक: ग्रुप चैट में गैंगरेप की बातें कर रहे थे स्कूली छात्र, गिरफ्तार

Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने एक छात्र को ग्रुप चैटिंग में लड़कियों से रेप जैसी बात करने के लिए गिरफ्तार किया है. इस छात्र ने स्कूल ग्रुप में ऐसी बातें कही थी. इंस्‍टाग्राम ग्रुप की चैटिंग में इस छात्र ने स्‍कूली छात्राओं के साथ रेप की बात की थी. इस संबंध में दिल्‍ली पुलिस ने जांच शुरू कर छात्र को हिरासत में ले लिया है.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस ने छात्र का मोबाइल जब्‍त कर ल‍िया है. वहीं मामले से जुड़े 20 और छात्रों की पहचान की गई है. इंस्टाग्राम पर इस ग्रुप का नाम ‘बोइस लॉकर रूम’ है. अब पुलिस ने इस ग्रुप को डिएक्‍टिवेट कर दिया है. ये सभी छात्र दिल्ली के एक मशहूर स्‍कूल के हैं. ग्रुप में 20 से ज्यादा छात्र जुड़े हुए थे.

दक्षिणी दिल्ली के चार- पांच स्कूलों के कक्षा 11 और 12 के छात्र इस ग्रुप में जुड़े हुए थे. ये सभी छात्र हमेशा ग्रुप में छात्राओं से रेप, सेक्‍स तथा ऐसे ही मुद्दों पर चर्चा किया करते थे. साइबर-क्राइम डिवीजन ने ग्रुप की चैंटिंग को लेकर इंस्टाग्राम को एक पत्र भी लिखा है.

दरअसल, रविवर को सोशल मीडिया पर यह विवादित ग्रुप तथा इसके चैटिंग के स्‍क्रीनशॉट इंस्‍टाग्राम और ट्विटर पर पोस्‍ट किए गए. इसके बाद सोशल मीडिया पर बवाल मच गया. चैट में छात्रों ने कुछ स्‍कूली छात्राओं के फोटोज उनकी सहमति के बिना पोस्‍ट किए थे. इसके अलावा कई आपत्तिजनक कमेंट्स भी किए थे.

कई चैटिंग में इन छात्रों ने अपने ही स्कूल में पढ़ने वाली लड़कियों के खिलाफ यौन उत्पीड़न और रेप के इर्द-गिर्द घूमते पोस्ट किए थे. चैटिंग में छात्रों ने अपने स्कूल की लड़कियों की निर्वस्‍त्र तस्वीर लीक करने की धमकी भी दी थी.

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

विपक्षी पार्टियां कोरोना की लड़ाई को कमजोर बनाने का कर रही प्रयास: योगी आदित्यनाथ

Next Post

मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार, 1050 ग्राम गांजा बरामद

Next Post
मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार, 1050 ग्राम गांजा बरामद

मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार, 1050 ग्राम गांजा बरामद

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d