BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मनरेगा अंतर्गत प्रवासी मजदूरों को उपलब्ध कराया जा रहा है रोजगार

by bnnbharat.com
July 8, 2020
in समाचार
मनरेगा अंतर्गत प्रवासी मजदूरों को उपलब्ध कराया जा रहा है रोजगार
Share on FacebookShare on Twitter

राँची: प्रवासी मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराना सरकार की पहली प्राथमिकता है. यही कारण है कि सरकार राज्य में वापस लौटे 7.50 लाख प्रवासी मजदूरों को रोजगार से जोड़ने के लिए प्रयासरत है. इनमें से दो लाख के करीब मजदूरों को रोजगार से जोड़ दिया गया है. वहीं डेढ़ लाख से अधिक मजदूरों का रजिस्ट्रेशन भी कराया गया है . इन्हें भी जल्द ही रोजगार से जोड़ा जाएगा.

ग्रामीण विकास सचिव श्रीमती आराधना पटनायक के निर्देश पर राज्य के मजदूरों को जल्द से जल्द मनरेगा के तहत रोजगार उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है. विभागीय सचिव ने अपने निर्देश में हर हाथ को काम उपलब्ध कराने को कहा है. इसी के आलोक में सभी जिलों के द्वारा मनरेगा से अधिकतम इच्छुक परिवारों को जोड़ते हुए उन्हें ससमय रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है.

वर्तमान में प्रतिदिन लगभग 7.30 लाख मजदूरों द्वारा 1 लाख से अधिक योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है. वहीं, मनरेगा आयुक्त श्री सिद्धार्थ त्रिपाठी द्वारा प्रवासी मजदूरों को अधिक से अधिक रोजगार मिले इस निमित्त प्रतिबद्धता के साथ कार्यों को धरातल पर उतारने का कार्य किया जा रहा है.

मानवदिवस के सृजन में वित्तीय वर्ष 2020-21 में अब तक पूरे राज्य में कुल 245.39 लाख मानवदिवस का सृजन किया गया है जिसमें से माह जून 2020 के लिए निर्धारित लक्ष्य 119.28 लाख के विरुद्ध कुल 129 लाख मानव दिवस का सृजन किया जा चुका है जो लक्ष्य का 108 प्रतिशत है.

प्रवासी मजदूरों को मनरेगा अंतर्गत अकुशल रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है

पूरे राज्य में वापस आये प्रवासी मजदूरों को मनरेगा अंतर्गत ससमय रोजगार उपलब्ध कराने की करवाई की जा रही है. वापस आये प्रवासी मजदूरों में से 184001 इच्छुक मजदूरों को मनरेगा के तहत जॉब कार्ड निर्गत किया जा चुका है जिसमें से कुल 145519 इच्छुक मजदूरों को मनरेगा अंतर्गत अकुशल कार्य उपलब्ध कराया गया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

प्रेमिका ने साथ रहने की जिद की तो प्रेमी ने उतार दिया मौत के घाट

Next Post

सरायकेला – खरसवां के बीहड़ से निकली प्रतिभा

Next Post
सरायकेला – खरसवां के बीहड़ से निकली प्रतिभा

सरायकेला - खरसवां के बीहड़ से निकली प्रतिभा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d