BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

रोजगार के अवसर निरंतर बढ़ रहे हैं: गंगवार

by bnnbharat.com
March 16, 2020
in Uncategorized
रोजगार के अवसर निरंतर बढ़ रहे हैं: गंगवार

रोजगार के अवसर निरंतर बढ़ रहे हैं: गंगवार

Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्ली: श्रम एवं रोजगार मंत्री संतोष गंगवार ने आज लोकसभा में कहा कि देश में रोजगार के अवसर निरंतर बढ़ रहे हैं तथा सरकार ने ऐसी योजनायें चलाई हैं जिनसे लोग स्वयं रोजगार देने में सक्षम बने हैं हालांकि उन्होंने भवन निर्माण क्षेत्र में रोजगार में गिरावट की बात स्वीकार की.

गंगवार ने लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान एक पूरक प्रश्न के उत्तर में कहा,” सरकार बेरोजगारी दूर करने के लिए पूरी तरह सक्रिय है. सरकार ने ऐसे कदम उठायें हैं जिससे लोगों में विश्वास बढ़ा है. हमने ऐसी योजनायें चलाई हैं जिससे लोगों को स्वयं रोजगार देने में सक्षम बना सकें. रोजगार के अवसर निरंतर बढ़ रहे हैं. ”

उन्होंने कहा कि अर्थव्यवस्था के आठ प्रमुख क्षेत्रों विनिर्माण, निर्माण, व्यापार, परिवहन, शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास और रेस्त्रां तथा आईटी/बीपीओ में अप्रैल 2016 से अक्टूबर 2017 तक 6.16 लाख कामगारों को रोजगार मिला है. उन्होंने स्वीकार किया कि भवन निर्माण क्षेत्र में रोजगार में कमी आयी है. सरकार ने वित्त वर्ष 2020-21 के बजट में भी रोजगार बढ़ाने के उपाय किये हैं.

Also Read This:- पाकिस्तान के साथ काम करने के लिए मरा जा रहा है भारत: शोएब अख्तर 

गणित में स्नातकोत्तर युवती को स्थानीय निकाय में सफाईकर्मी की नौकरी और इंजीनियरिंग तथा प्रबंधन की डिग्री रखने वाले एक युवक को रेलवे में खलासी की नौकरी मिलने का जिक्र करते हुये द्रविड़ मुनेत्र कषगम् के ए. राजा द्वारा पूछे गये एक अन्य पूरक प्रश्न के उत्तर में गंगवार ने कहा,” शिक्षा प्राप्त करने के बाद लोग वह नौकरी चाहते हैं जो उनके योग्य नहीं है. ”

उन्होंने पूछा कि क्या विपक्ष चाहता है कि किसी भर्ती के लिए अधिक योग्य लोगों को आवेदन करने से रोक दिया जाये. मंत्री ने कहा कि ज्यादा योग्य आवेदक आवेदन करते समय अपनी योग्यता छिपाकर आवेदन करते हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

भारत सरकार देश में कोरोना वायरस का मुकाबला करने के लिए पूरी तरह से तैयार है: डॉ. कुमारी उर्वशी

Next Post

BREAKING: कोरोना वायरस के मद्देनजर राज्य भर के स्कूल 17 मार्च से 14 अप्रैल तक बंद

Next Post
BREAKING: कोरोना वायरस के मद्देनजर राज्य भर के स्कूल 17 मार्च से 14 अप्रैल तक बंद

BREAKING: कोरोना वायरस के मद्देनजर राज्य भर के स्कूल 17 मार्च से 14 अप्रैल तक बंद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d