BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

श्रीनगर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, एक आतंकी ढेर

by bnnbharat.com
June 21, 2020
in Uncategorized
श्रीनगर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, एक आतंकी ढेर
Share on FacebookShare on Twitter

श्रीनगरः जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर के जूनिमार इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच रविवार (21 जून) सुबह से लगातार मुठभेड़ जारी है. दोनों ओर से गोलीबारी जारी है. इस बीच सुरक्षाबलों के एक बड़ी सफलता मिली है. उन्होंने एक आतंकी को मार गिराया है. इस बीच शहर में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं एहतियातन निलंबित कर दी गई हैं.

मिली जानकारी के अनुसार, शहर के जूनिमार इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी के आधार पर सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया और तलाशी अभियान शुरू किया. सुरक्षाबल इलाके में आतंकवादियों की तलाश कर रहे थे, तभी आतंकवादियों ने उन पर गोलियां चला दीं. सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई की, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई जो अभी जारी है.

प्राधिकारियों ने शहर में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं एहतियातन निलंबित कर दी हैं. शहर के व्यावसायिक क्षेत्रों के अधिकतर हिस्सों में लोगों के आवागमन पर प्रतिबंध लगाया गया है.

सुरक्षाबलों ने शुक्रवार को मारे थे छह आतंकी

इससे पहले 19 जून को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा और शोपियां जिले में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में छह आतंकवादी मारे गए थे. शुक्रवार को पुलवामा मुठभेड़ में दो और शोपियां मुठभेड़ में चार आतंकवादी मारे गए. आतंकवादी हिज्बुल मुजाहिद्दीन और लश्कर-ए-तैयबा के सदस्य थे.

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया था कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने बृहस्पतिवार सुबह दक्षिण कश्मीर के पम्पोर इलाके के मीज में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था. तलाशी में जुटे सुरक्षा बलों के दल पर आतंकवादियों की गोलीबारी के बाद अभियान मुठभेड़ में बदल गया.

दक्षिण कश्मीर से आतंकवाद एक महीने में खत्म हो जाएगा, कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक के इस पुराने बयान के संबंध में सवाल करने पर अधिकारी विजय कुमार ने स्वयं कहा था, ‘यदि आपको याद हो, मैंने कहा था कि अगले महीने… और महीना पूरा होने में कुछ दिन बाकी हैं. पहले दक्षिण को साफ कर लेते हैं. हमने उत्तर में भी काम शुरू कर दिया है और इसके बाद वहां कार्रवाई करेंगे.’

कुमार ने कहा था, ‘हमारे पास आतंकवादियों द्वारा दो और आईईडी विस्फोट की योजना बनाए जाने की सूचना है…. इसमें एक पाकिस्तानी जैश कमांडर अदनान और कुलगाम निवासी वालीद शामिल हैं. कोई भी आईईडी विस्फोट होने से पहले हम इन दोनों को भी खत्म कर देंगे.’

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

वनाधिकार अधिनियम अंतर्गत निराकरण एवं स्‍थल निरीक्षण का दिया निर्देश

Next Post

उपलब्धि: IAS की तर्ज पर राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों की वरीयता सूची जारी

Next Post
उपलब्धि: IAS की तर्ज पर राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों की वरीयता सूची जारी

उपलब्धि: IAS की तर्ज पर राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों की वरीयता सूची जारी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d