BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

ऊर्जा विभाग ने लाइट बंद करने को लेकर जारी की एडवाइजरी

by bnnbharat.com
April 5, 2020
in समाचार
मास्क बनाने में जुटे 65 हजार लोग, देश में अब तक 1.32 लाख से ज्यादा मास्क तैयार

कोरोना: देश में अब तक 1.32 लाख से ज्यादा मास्क तैयार, बनाने में जुटे हैं 65 हजार लोग

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से आज रात 9 बजे 9 मिनट के लिए लाइट बंद करने की अपील की है. इस दौरान दरवाजे और बालकोनी पर दीया, मोमबत्ती, टार्च आदि‍ जलाने की बात कही है. इसे लेकर कई तरह की आशंका और अफवाहें फैल रही है. इसी संदर्भ में ऊर्जा विभाग ने एडवाइजरी जारी की है.

ऊर्जा विभाग ने कहा है कि लोग कोरोना वायरस को लेकर जारी लॉकडाउन की वजह से आम लोगों के बीच अनिश्चितता पैदा हो गई है. प्रधानमंत्री ने रविवार कि रात 9 बजे 9 मिनट तक घर में सिर्फ लाईट ऑफ कर बालकोनी, दरवाजे पर दीया, मोमबत्ती, टॉर्च, मोबाइल का फ्लैश लाईट जलाने का अनुरोध किया है.

विभाग ने कहा है की एकाएक ग्रि‍ड में लोड बढ़ने या घटने से ग्रि‍ड असंतुलित हो जाता है. इससे विद्युत आपूर्ति बंद हो सकती है. इन्हीं विषयों पर देशभर के सभी ट्रांसमिशन डिस्ट्रीब्यूशन एवं उत्पादन कंपनियों की उपस्थिति में विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा हुई थी.

चर्चा के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि देश में रात 9 बजे घर का लाइट ऑफ होने से करीब 12 हजार से 13 हजार मेगावाट बिजली की खपत में कमी आएगी. इतनी बड़ी बिजली की आपूर्ति में कमी आने से ग्रि‍ड असंतुलित हो सकता है. ऐसे में तय किया गया कि थर्मल पावर प्लांट को लो लोड पर चलाया जाएगा.

हाइडर पावर और गैस टरबाइन को रोटेशन पर रखा जाएगा, ताकि विद्युत आपूर्ति बढ़ने या घटने के दौरान को ग्रि‍ड को सुरक्षित रखा जा सके. लोगों को बिजली के कारण कोई परेशानी नहीं हो.

विभाग ने कहा कि यह एक प्रकार की व्यवस्था है कि अचानक बिजली आपूर्ति बढ़ेगी तो विद्युत उत्पादन में बढ़ोत्तरी कर डिमांड सप्लाई किया जा सके. साथ ही यह भी निर्णय हुआ कि इस कार्यक्रम के दौरान कोई फीडर नहीं होंगे, ताकि आवश्यक आकस्मिक सेवा बहाल रहे.

सभी व्यवस्था तकनीकी तौर पर ग्रि‍ड को संतुलित रखने के लिए है, लेकिन विद्युत व्यवस्था बनाए रखने में आम जनता के सहयोग की भी आवश्यकता है. इस संदर्भ में ऊर्जा मंत्रालय ने एक एडवाइजरी जारी की है.

ये है सलाह-

  • 5 अप्रैल को होने वाले कार्यक्रम में प्रधानमंत्री द्वारा घर का लाइट बंद कर अपनी बालकोनी या घर के दरवाजे के बाहर दीया, मोमबत्ती, टॉर्च जलाने का आह्वान किया गया है. रात 9 बजे से 9:09 बजे तक केवल घर की लाइट ऑफ करें.
  • इलेक्ट्रिक उपकरण चालू रखें. टीवी, पंखा, फ्रिज आदि‍ को ऑफ नहीं करें.
  • स्ट्रीट लाइट सोसाइटी की लाइट या अन्यब आवश्यक सेवा दे रही. सभी संस्था आदि‍ के लाइट चालू रहेंगे, ताकि किसी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके.
  • 9 बजकर 10 मिनट पर अपने घर की लाइट एक-एक कर चालू करें, ताकि ग्रि‍ड को संतुलित करने के लिए थोड़ा समय मिल सके.
  • इस कार्यक्रम के दौरान बिजली के संबंध में फैलाई गई किसी भी अफवाह पर ध्यान नहीं दें. घबराये नहीं.
  • लॉकडाउन के दौरान निर्धारित नियम का पालन करें.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

24 घंटे में सुरक्षाबलों ने मार गिराए 9 आतंकी, 1 जवान शहीद

Next Post

मास्क बनाने में जुटे 65 हजार लोग, देश में अब तक 1.32 लाख से ज्यादा मास्क तैयार

Next Post
मास्क बनाने में जुटे 65 हजार लोग, देश में अब तक 1.32 लाख से ज्यादा मास्क तैयार

मास्क बनाने में जुटे 65 हजार लोग, देश में अब तक 1.32 लाख से ज्यादा मास्क तैयार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d