गुना: कलेक्टर एस.विश्वनाथन द्वारा पूरक पोषण केन्द्रों में उपचार हेतु चिन्हित बच्चों को भर्ती कराने तथा बच्चों के उपचार एवं समुचित देखभाल के लिए निर्धारित प्रोटोकाल का पालन सुनिश्चित करने तथा चिकित्सीय परामर्श अनुसार भोजन प्रदान करने के निर्देश दिए हैं.
उन्होंने यह निर्देश आज यहां पूरक पोषण केन्द्र गुना के निरीक्षण के अवसर पर दिए. निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्देशित किया कि एन.आर.सी. में भर्ती बच्चों के स्वास्थ्य का शिशु रोग चिकित्सा विशेषज्ञ से समय-समय पर जांच कराने तथा बच्चों की वृद्धि एवं स्वास्थ्य की जानकारी से अवगत कराने के भी निर्देश दिए.
इस अवसर पर उन्होंने एन.आर.सी. में भर्ती बूढ़े बालाजी की लक्ष्मी मां काजल से भी चर्चा की, लक्ष्मी का स्वास्थ्य जाना एवं विशेष देखभाल करने की समझाईश दी.
इसके पूर्व उन्होंने वन-स्टाप सेंटर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया. प्रदत्त सुविधाओं एवं प्रकिया की जानकारी कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास डी.एस.जाधौन से ली तथा वन-स्टाप सेंटर परिसर में कहटल का पौधा रोपा. बाद में उन्होंने केंट में निर्माणाधीन वन स्टाप सेंटर के नवीन भवन का निरीक्षण किया, निर्माणाधीन भवन की गुणवत्ता देखी तथा 15 दिवस में भवन पूर्णं कर आधिपत्य में दिए जाने के निर्देश निर्माण एजेंसी को दिए.
इस अवसर पर सहायक संचालक महिला बाल विकास आर.बी. गोयल, वन स्टाप सेंटर एवं एन.आर.सी का स्टाफ एवं इंजीनियर मौजूद रहे.

