पंकज सिन्हा,
लातेहार: आजादी के 70 साल बाद भी लातेहार जिले के बालुमाथ प्रखण्ड के चैताग पंचायत के सिमरसोत ग्राम में आज तक कोई रोड नहीं है और न पगडंडी है. रास्ते में एक नदी तो है पर उसमें पुल नहीं है. एक डैम के सहारे जाते थे अब वह बांध भी टूट गया है. रास्ता इतनी खराब है कि बड़ी गाड़िया क्या एक मोटरसाइकिल और साइकल भी चलाना मुश्किल है.
बता दें कि रास्ता न होने के कारण मरीज को खाट पर अस्पताल लेकर जाया जाता है. इसकी वजह से कई मरीजों की जान भी चली जाती है.
वहीं स्कूली बच्चों को भी इसी नदी से होकर जाना पड़ता है. पानी नदी में बढ़ जाए तो बच्चे स्कूल नहीं जा पाते है. नेता, विधायक, जन प्रतिनिधि सब आंख बंद कर के बैठे है. वहां के लोग किसी तरह अपना रास्ता तय करते है.

