BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

लॉकडाउन में भी बसों में भरकर दूसरे प्रदेशों से आ रहे प्रवासी मजदूर

by bnnbharat.com
March 31, 2020
in Uncategorized
लॉकडाउन में भी बसों में भरकर दूसरे प्रदेशों से आ रहे प्रवासी मजदूर
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: लॉकडाउन के बाद भी दूसरे प्रदेशों से लोगों के आने का सिलसिला जारी है. आलम यह है कि जिसे जो साधन मिल रहा है उसी के सहारे लोग आ रहे हैं. ऐसे में लोगों में कोरोना के संक्रमण बढ़ने की चिंता सता रही है. स्थानीय लोग यह चाह रहे हैं कि जो लोग दूसरी जगहों से आ रहे हैं उसकी पहले पूरी तरह से जांच हो.

Also Read This: तबलीगी जमात के 6 लोगों में कोरोना संक्रमण, 300 अस्पताल में भर्ती, मौलाना पर कसेगा शिकंजा 

एनएच 31 बलुआही के निकट दर्जनों मजदूर सोमवार को खगड़िया पहुंचे. बेगूसराय जिले के रजौरा गांव के उमेश कुमार व सोनू ने बताया कि वे लोग दिल्ली से ठेला से ही कूच कर गए थे. इसके बाद पंद्रह सौ रुपये प्रति व्यक्ति की दर से एक ट्रक पर ठेला सहित बैठे. वे लोग तीसरे दिन खगड़िया पहुंचे हैं. हालांकि जांच के लिए वे लोग सदर अस्पताल भी जाएंगे. बेलदौर प्रखंड में दिल्ली से आए बस से आठ मजदूर उतरे. वही मानसी पीएचसी में दिल्ली व कलकत्ता से आए तीन दर्जन से अधिक मजदूरों की जांच की गई.

सदर प्रखंड की रहीमपुर मध्य पंचायत में लगभग पांच दर्जन लोग रविवार की देर शाम तक प्रदेश से पहुंचे. वहीं बेला सिमरी पंचायत में भी आठ लोग दूसरी जगहों से आए हैं. खगड़िया-बेगूसराय के बॉर्डर पर जांच की जा रही है, लेकिन जांच की समुचित सुविधाएं नहीं है. सिर्फ लक्षण के हिसाब से जांच कर प्रदेश या दूसरी जगहों से आने लोगों को चिन्हित किया जा रहा है. इधर रहीमपुर मध्य पंचायत के मुखिया मक्खन साह ने कहा कि सरकार व स्वास्थ्य विभाग द्वारा पुख्ता जांच की सुविधा नहीं की है.

सदर अस्पताल में दिनभर मरीजों की जांच के लिए भीड़ लगी रही. बताया जाता है कि सदर अस्पताल में लगभग पांच सौ ऐसे मरीज आए जो दूसरे प्रदेश से आए थे. सभी की जांच की गई. इसके लिए इमरजेंसी कक्ष में तैनात डॉक्टरों द्वारा उसके लक्षणों व थर्मामीटर से तापमान मापा गया. अस्पताल सूत्रों के अनुसार आठ लोगों के ब्लड सैंपल भी जांच के लिए भेजे गए हैं. इधर सिविल सर्जन डॉ. दिनेश कुमार निर्मल ने बताया कि अस्पताल में ब्लड सैंपल लेकर भी जांच की सुविधा शुरू कर दी गई है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

गरीबों के घर राशन किट पहुंचा रही है उलगुलान सेना

Next Post

बाहर से आने वाले 4 हजार से अधिक व्यक्तियों की हुई स्वास्थ्य जांच

Next Post
बाहर से आने वाले 4 हजार से अधिक व्यक्तियों की हुई स्वास्थ्य जांच

बाहर से आने वाले 4 हजार से अधिक व्यक्तियों की हुई स्वास्थ्य जांच

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d