BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मनरेगा से प्रतिदिन 6.35 लाख मानव कार्यदिवस का हो रहा है सृजन: आलमगीर आलम

by bnnbharat.com
September 25, 2020
in समाचार
सभी गांव में कम से कम पांच योजनाओं को शुरू करने का निर्देश: आलमगीर आलम
Share on FacebookShare on Twitter

दिसंबर तक मनरेगा से प्रतिदिन दस लाख श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने का लक्ष्य

रांची: झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने कहा है धनरोपणी के बाद एक बार फिर से मनरेगा योजना में रिकॉर्ड मजदूर कार्यरत है. उन्होंने कहा कि अलग झारखंड सरकार में 20वर्षां में ऐसा पहली बार हुआ है,जब जून से लेकर सितंबर के बीच मिट्टी का काम बंद रहता है, वैसे समय में भी मनरेगा की विभिन्न योजनाओं अभी 6.35लाख श्रमिक कामगार है.

ग्रामीण विकास मंत्री ने बताया कि वैश्विक महामारी कोरोना वायरस कोविड-19 संक्रमणकाल के दौरान लाखों प्रवासी श्रमिक अपने घर वापस लौट आये, इन्हें रोजगार उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार की ओर से तीन नयी योजना शहीद पोटो खेल योजना, जल समृद्धि योजना, बिरसा हरित ग्राम योजना की शुरुआत की गयी और इन योजनाओं के माध्यम से निरंतर प्रतिदिन छह लाख से अधिक लोगों को रोजगार मिल पा रहा है, जबकि पिछली सरकार में आम दिनों में भी मुश्किल से प्रतिदिन दो से ढ़ाई कार्यदिवस का सृजन हो जाता था. इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को साग-सब्जी उत्पादन में बढ़ावा देने के लिए पोषण वाटिका योजना की शुरू की गयी है.

आलमगीर आलम ने बताया कि मनरेगा के माध्यम से आगामी दिसंबर महीने तक प्रतिदिन करीब दस लाख लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने की योजना बनायी गयी है, इसके लिए विभागीय अधिकारियों और योजनाओं को जमीं पर उतारने में लगे सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को आवश्यक तैयारी का निर्देश दिया गया है.

मनरेगा के तहत संचालित योजनाओं के किर्यान्वयन में तेजी लाने के लिए आज ग्रामीण विकास मंत्री द्वारा अधिकारियों के साथ एक समीक्षा भी बैठक की गयी. बाद में आलमगीर आलम ने पार्टी नेताओं के साथ भी अलग से बैठक की. उन्होंने पार्टी नेताओं-कार्यकर्त्ताओं से अपील की है कि वे राज्य सरकार की योजना को जन-जन तक ले जाने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार अभियान चलाये. इस बैठक में प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव, राजेश गुप्ता छोटू और शशिभूषण राय भी उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

TEPL के डायरेक्टर उषा रानी के साथ हुए चैट को जनार्दन ने भेजा था अडानी के MD राजेश झा को

Next Post

अपने संसाधनों से किसानों की कर्जमाफी के लिए 2000 करोड़ की व्यवस्था: कृषिमंत्री

Next Post
मंत्री हर मिसकॉल का रखते हैं हिसाब, कॉलबैक कर करते हैं समाधान

अपने संसाधनों से किसानों की कर्जमाफी के लिए 2000 करोड़ की व्यवस्था: कृषिमंत्री

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d