नई दिल्ली: सोमवार को एक पत्रकार ने हैदराबाद से सांसद और एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी से जमात के कार्यक्रम की निंदा करने का सवाल किया इस पर ओवैसी ने कहा कि देश में मुसलमानों को बदनाम करने के लिए हर चीज का इस्तेमाल किया जा रहा है.
उन्होंने ट्वीट में कहा, ”भारत में मुसलमानों को बदनाम करने के लिए हर चीज का इस्तेमाल किया जा रहा है. हमारी वेश-भूषा से लेकर हमारे खान-पान और कारोबार तक.
Also Read This: HC ने की क्रिश्चियन मिशेल की अंतरिम जमानत याचिका खारिज
ओवैसी ने कहा, तब्लीगी जमात का कार्यक्रम पहले भी होता था, लेकिन आज उसे बदनाम किया जा रहा है. संसद लेकर आयोध्या में मूर्ति स्थापना तक क्या कुछ नहीं हुआ. यह बहुलवाद का दोहरा मानदंड है. जब समान अवसरों धरातल पर हैं ही नहीं तो समान भागीदारी के लिए पूछना ठीक नहीं है.
उन्होंने कहा, ‘”सवाल उन लोगों से पूछा जाना चाहिए जो सत्ता में हैं. जमात से नहीं जिसमें अधिकांश भारतीय नागरिक हैं. लेकिन उनसे इस समय ऐसा व्यवहार नहीं हो रहा है.’’
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि तबलीगी जमात से संबंधित केस 17 राज्यों से मिले हैं. कुल संक्रमितों में से 1023 केस तबलीगी जमात से हैं.
ये लोग तमिलनाडु, दिल्ली, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, अंडमान निकोबार, उत्तराखंड, केरल, अरुणाचल प्रदेश, हरियाणा सहित अन्य प्रदेशों से हैं. इनके संपर्क में आए 22 हजार लोग क्वारंटाइन हैं.
