BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result

बीजेपी के 52 उम्मीदवारों की सूची में 10 सीटिंग विधायकों का कटा पत्ता, पारा शिक्षिका सोनी देवी DNA टेस्ट प्रकरण में बहुचर्चित पूर्व मंत्री बाटुल झा को फिर मिला टिकट

by bnnbharat.com
November 10, 2019
in Uncategorized
बीजेपी के 52 उम्मीदवारों की सूची में 10 सीटिंग विधायकों का कटा पत्ता, पारा शिक्षिका सोनी देवी DNA टेस्ट प्रकरण में बहुचर्चित पूर्व मंत्री बाटुल झा को फिर मिला टिकट

बीजेपी के 52 उम्मीदवारों की सूची में 10 सीटिंग विधायकों का कटा पत्ता, पारा शिक्षिका सोनी देवी DNA टेस्ट प्रकरण में बहुचर्चित पूर्व मंत्री बाटुल झा को फिर मिला टिकट

Share on FacebookShare on Twitter

खास बातें:-

दूसरे दल से आए भानू प्रताप शाही, शशिभूषण मेहता, कुणाल षाड़ंगी, मनोज यादव की जबरदस्त इंट्री

30 सीटिंग विधायकों को फिर से मिला टिकट

कर्मवीर,

रांचीः बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए 52 उम्मीदवारों की सूची रविवार को जारी कर दी. इस 52 उम्मीदवारों में 10 सीटिंग विधायकों का पत्ता कट गया.

साथ ही पारा शिक्षिका सोनी देवी DNA टेस्ट प्रकरण में बहुचर्चित पूर्व मंत्री बाटुल झा को फिर से नाला विधानसभा सीट से टिकट दिया गया है.

पारा शिक्षिका सोनी देवी ने मामला दायर कर मांग की है कि उनके पुत्र और बाटुल झा का DNA टेस्ट करवाया जाए. इसके अलावा गुमला से वर्तमान विधायक शिवशंकर उरांव की जगह मिसिर कुजूर को उम्मीदवार बनाया गया है.

मणिका से वर्तमान विधायक हरेकृष्ण सिंह की जगह रघुपाल सिंह को टिकट दिया गया है. बोरियो से वर्तमान विधायक ताला मरांडी की जगह सूर्या हांसदा को टिकट दिया गया है.

सिमडेगा से विमला प्रधान की जगह सदानंद बेसरा और छत्तरपुर से राधाकृष्ण किशोर की जगह पुष्पा देवी को मैदान में उतारा गया है.

इसके अलावा चतरा से जयप्रकाश भोक्ता, सिंदरी से फूलचंद मंडल, झरिया से संजीव सिंह, घाटशिला से लक्ष्मण टुडू और गणेश गंझू का भी पत्ता कटा है.

52 उम्मीदवारों में पांच महिला उम्मीदवार भी

बीजेपी के 52 उम्मीदवारों की सूची में महिला उम्मीदवार भी शामिल हैं. इसके अलावा पार्टी ने 13 युवाओं को टिकट दिया है.

साथ ही एससी के छह, एसटी के 17 और ओबीसी से 21 लोगों को टिकट दी गई है. उम्मीदवारों की सूची जारी करते वक्त बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि पांच साल पहले झारखंड भ्रष्टाचार और अस्थिरता के लिए जाना जाता था.

लेकिन रघुवर सरकार के कार्यकाल में चहुंमुखी विकास हुआ है. रघुवर सरकार के प्रति लोगों का रूझान है. झारखंड की तकदीर और तस्वीर बदली है.

दूसरे दल छोड़ कर आए नेताओं की जबरदस्त इंट्री

दूसरे दल छोड़कर आए नेता व विधायकों की भी जबरदस्त इंट्री हुई है. नौजवान संर्घष मोर्चा से आए भानू प्रताप शाही को भवनाथपुर से, झामुमो छोड़ आए शशिभूषण मेहता को पांकी से, झामुमो से आए कुणाल षाडंगी को बरहागोड़ा से, कांग्रेस से आए मनोज यादव को बरही से टिकट दिया गया है.

वहीं झरिया विधायक संजीव सिंह की जगह रागिनी सिंह को टिकट दिया गया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कंपनी के अनदेखी करने पर होगा उग्र आंदोलन : विजय हांसदा

Next Post

बाल तस्करी के मुद्दे पर संस्था जन लोक कल्याण परिषद ने ग्राम प्रधानों के साथ की बैठक

Next Post
बाल तस्करी के मुद्दे पर संस्था जन लोक कल्याण परिषद ने ग्राम प्रधानों के साथ की बैठक

बाल तस्करी के मुद्दे पर संस्था जन लोक कल्याण परिषद ने ग्राम प्रधानों के साथ की बैठक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d