BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कांग्रेस भवन में प्रदेश अध्यक्ष के सामने भिड़े कार्यकारी अध्यक्ष और प्रवक्ता

by bnnbharat.com
February 22, 2021
in समाचार
प्रदेश कांग्रेस के दो कार्यकारी अध्यक्षों को शोकॉज नोटिस
Share on FacebookShare on Twitter

महंगाई के खिलाफ रणनीति तैयार करने के लिए बुलायी गयी बैठक में दो गुटों के नेता आपस में उलझे

रांची:- झारखंड कांग्रेस की अंतर्कलह एक बार फिर सामने आ गई. सोमवार को रांची स्थित पार्टी मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर रामेश्वर उरांव के सामने ही कार्यकारी अध्यक्ष और प्रवक्ता आपस में भिड़ गये. दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर जमकर आरोप-प्रत्यारोप लगाये और बात हाथापाई की नौबत तक आ पहुंची. लेकिन बाद में पार्टी के ही अन्य नेताओं के समझाने पर मामला शांत हुआ.

प्रदेश कांग्रेस भवन में पेट्रोल-डीजल की कीमत में बढ़ोत्तरी के खिलाफ आंदोलनात्मक कार्यक्रम की रणनीति तैयार करने के लिए बुलायी गयी बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष राजेश ठाकुर, मानस सिन्हा और संजय लाल पासवान और प्रदेश प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोरनाथ शाहदेव और राजेश गुप्ता छोटू के बीच कुछ बातों को लेकर कहासुनी हो गयी और बात हाथापाई की नौबत तक पहुंच गयी. हंगामे के बीच पार्टी विधायक दल के नेता आलमगीर आलम को पिछले दरवाजे से बाहर निकलना पड़ा. वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ0 रामेश्वर उरांव ने इस घटना को तूल देने से मना करते हुए कहा कि परिवार में कभी-कभी आपस में कुछ बातों को लेकर छोटी-छोटी बातें होती है, लेकिन कहीं कोई झगड़े की बात नहीं है. पार्टी के सभी कार्यकर्त्ता एकजुट होकर पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की कीमत के खिलाफ आंदोलनात्मक कार्यक्रम चलाएंगे.

इस बैठक में आंदोलनात्मक कार्यक्रम की रूपरेखा तय गयी. पार्टी की ओर से आगामी 25 फरवरी को सभी जिलों में एवं प्रदेश मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन, 26 फरवरी को सभी जिला मुख्यालयों में मशाल जुलूस और 27 फरवरी  को जिला मुख्यालयों में धरना -प्रदर्शन का कार्यक्रम आहूत करने का निर्णय लिया गया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पत्थलगड़़ी का जिन्न फिर बोतल से बाहर निकला, हाईकोर्ट के निकट पत्थर गाड़ने की कोशिश

Next Post

पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की कीमत के खिलाफ कांग्रेस का राज्यव्यापी प्रदर्शन

Next Post
प्रदेश कांग्रेस के दो कार्यकारी अध्यक्षों को शोकॉज नोटिस

पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की कीमत के खिलाफ कांग्रेस का राज्यव्यापी प्रदर्शन

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d