BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, युवती की मौत

by bnnbharat.com
May 4, 2020
in Uncategorized
पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, युवती की मौत

पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, युवती की मौत

Share on FacebookShare on Twitter

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में कौशांबी के कोखराज क्षेत्र में सोमवार को आतिशबाज के घर में पटाखा बनाते समय अचानक हुए विस्फोट से एक महिला की मृत्यु हो गयी जबकि अन्य दो गंभीर रूप से झुलस गयीं.

पुलिस उपाधीक्षक रामवीर सिंह ने बताया की भरवारी पुलिस चौकी के पास हैदर अली का मकान है. उसके पिछले हिस्से में बने कमरे में गीता (19) ,पुष्पा और राधिका तीनों महिला मजदूर पटाखा बनाने का कार्य कर रही थीं. इस दौरान अचानक विस्फोट हो गया. उन्होंने बताया कि इस हादसे में गीता देवी की मौके पर ही मृत्यु हो गई जबकि पुष्पा और राधिका दोनों गंभीर रूप से झुलस गई. विस्फोट में झुलसी महिलाओं को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि मकान की एक दीवार टूट गयी और छत उड़ गयी. पटाखा फैक्ट्री वैध या अवैध चल रही थी इसकी जानकारी पुलिस नहीं दे सकी है। आधा दर्जन गंभीर हैंं. फायर ब्रिगेड की मदद से पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेज दिया है. विस्फोट से मकान मलबे में तब्दील हो गया. आस-पास के मकानों में भी दरारेंं आ गई हैंं. पुलिस अधिकारियोंं व फारेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच जांंच शुरू कर दी है.

भरवारी कस्बे में पुलिस चौकी से महज चंद कदमोंं की दूरी पर सुबह पप्पू अतिशबाज़ के मकान में तेज धमाके शुरू हो गए. लोग विस्फोट की आवाज़ से बदहवास अपने-अपने घरोंं से बाहर निकल आये. आसपास के लोगोंं ने पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना देकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. धमाके से मलबे में तब्दील हो चुके मकान से गीता पुत्री राम लाल की लाश मिली जबकि पुष्पा, राधिका व 3 अन्य की बेहद नाजुक है जिन्हेंं प्रयागराज के स्वरूपरानी अस्पताल भेजा गया है.

विस्फोट की जानकारी मिलते ही पुलिस के एसपी समेत कई थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंच गया है. स्थानीय लोगोंं की मदद से घर में मलबे से अन्य लोगोंं की तलाश की जा रही है. फारेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच जांंच शुरू कर दी है. फारेंसिक टीम की अब तक की जांंच में घर के अंदर बड़ी मात्रा में बारूद होने के सबूत मिले हैंं जिसमें सिलेंडर लीकेज होने के कारण आग लगने की बात सामने आ रही है.

पड़ोसी अंसार अहमद ने बताया कि सुबह तेज धमाके के साथ उनका मकान हिल गया. घर की खिड़की, दरवाजोंं के कांच टूट गए. ऐसा लगा जैसे कोई जलजला आ गया हो. घर से बाहर भाग कर किसी तरह निकले तो देखा पड़ोस में रहने वाले पप्पू अतिशबाज़ का मकान धराशायी हो गया था.

एसपी अभिनंदन ने बताया कि कोखराज पुलिस को सुबह एक मकान में विस्फोट होने की सूचना मिली थी. पुलिस ने रेस्क्यू करते हुए आधा दर्जन को अस्पताल भेजा है. गीता नाम की युवती की घटना स्थल से लाश बरामद की गई है. मौके पर फारेंसिक टीम को मौके पर जांंच के लिए सक्रिय किया गया है. विस्फोट का प्राथमिक कारण घर के अंदर पटाखा फैक्ट्री का संचालित होना बताया गया है. इस सिलिसले में पुलिस रिपोर्ट लिख कर मामले की जांच कर रही है.

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बाहर से लौट रहे प्रवासियों को क्वारंटाइन के बाद मिलेंगे 1000 रुपये: CM नीतीश

Next Post

AIIMS PG 2020: परीक्षा का शेड्यूल जारी

Next Post
AIIMS PG 2020: परीक्षा का शेड्यूल जारी

AIIMS PG 2020: परीक्षा का शेड्यूल जारी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d