रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव ने आज देवघर जिले के देवीपुर थाना क्षेत्र में सेप्टिक टैंक साफ करने के दौरान छ लोगों की हुई आकस्मिक निधन पर गहरा दुख एवं शोक प्रकट किया है.
उन्होंने साथ ही साथ विजयवाड़ा कोविड केयर सेंटर में आग लगने से 10 लोगों की हुई मौत पर भी गहरी संवेदना प्रकट की है. उन्होंने कहा यह दोनों घटनाएं काफी दर्दनाक हैं जो हृदय विदारक हैं.उन्होंने ईश्वर से परिजनों को दुख सहने की शक्ति एवं आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है.
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे एवं डा राजेश गुप्ता छोटू ने भी देवघर के देवीपुर थाना क्षेत्र में छ लोगों की दर्दनाक घटना पर गहरा दुख प्रकट किया और कहा कि बहुत ही दुखदायी सदमा है.
उन्होंने राज्य सरकार से मांग की है कि परिजनों को मुआवजा दी जाए,आलोक दूबे एवं डॉ राजेश गुप्ता छोटू ने विजयवाड़ा कोविड केयर सेंटर में आग लगने से हुई 10 लोगों की मौत पर भी गहरा दुख प्रकट किया है.

