BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

फेसबुक Pay हुआ लॉन्च, व्हाट्सएप यूजर्स भी अब कर सकेंगे ऑनलाइन पेमेंट

by bnnbharat.com
November 14, 2019
in समाचार
फेसबुक Pay हुआ लॉन्च, व्हाट्सएप यूजर्स भी अब कर सकेंगे ऑनलाइन पेमेंट
Share on FacebookShare on Twitter

इस समय डिजिटल पेमेंट सेवा को लेकर ग्लोबल मार्केट में जंग छिड़ गई है, जिसमें सभी कंपनियां अपने साथ लोगों को जोड़ने की कोशिश कर रही है. अब इस कड़ी में दिग्गज सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक ने पेमेंट सिस्टम फेसबुक पे (Facebook Pay) को अमेरिका में लॉन्च किया है. इसके जरिए व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम और मैसेंजर के यूजर्स ऑनलाइन पेमेंट कर सकेंगे. वहीं, फेसबुक जल्द ही इस सिस्टम का विस्तार करेगी.

इन कार्यों के लिए जल्द होगा फेसबुक पे शुरू

फेसबुक का कहना है कि फेसबुक पे को जल्द ही को फंडरेजिंग, गेम खरीदारी, टिकटों, पर्सन-टू-पर्सन पेमेंट और व्यापारियों के लिए खरीदारी के लिए शुरू किया जाएगा. वहीं, कंपनी के मुख्य अधिकारी देबोराह लियू ने भी कहा है कि हम अपनी इस भुगतान सेवा को ज्यादा-से-ज्यादा लोगों के बीच पहुंचाएंगे. इसके अलावा इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप के यूजर्स को पेमेंट करने की सुविधा मिलेगी.

फेसबुक पे ऐसे करेगा काम

फेसबुक पे इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को सबसे पहले कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा. इसके बाद सेटिंग में जाएं और फेसबुक पे के विकल्प पर जाकर पेमेंट को जोड़ दें. इतना करने के बाद यूजर्स इस सेवा को इस्तेमाल कर सकेंगे. इतना ही नहीं फेसबुक यूजर्स जल्द ही पेमेंट सिस्टम को किसी भी एप के साथ जोड़ सकते हैं.

फेसबुक पे में मिलेंगे सुरक्षा फीचर्स

फेसबुक ने इस सिस्टम में सुरक्षा के लिहाज से फेस रिकॉग्निशन, पिन समेत बॉयोमेट्रिक जैसे फीचर्स दिए हैं। सूत्रों की मानें तो कंपनी एक ऐसी तकनीक पर काम कर रही है, जिससे यूजर्स के साथ धोखाधड़ी होने पर तुरंत उनको नोटिफिकेश मिल जाएगा.

व्हाट्सएप यूजर्स के लिए पेमेंट सेवा होगी शुरू

फेसबुक जल्द ही व्हाट्सएप यूजर्स के लिए पेमेंट सेवा को शुरू करने की तैयारी में है. व्हाट्सएप यूजर्स इस सर्विस के जरिए आसानी से ऑनलाइन पेमेंट कर सकेंगे. फिलहाल, कंपनी ने इस पेमेंट सेवा की लॉन्चिंग को लेकर आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है.

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

हरिनारायण को नहीं मिली हाईकोर्ट से राहत

Next Post

जानें क्‍या है सिजोफ्रेनिया… जिससे ग्रसित थे वशिष्ठ नारायण

Next Post
जानें क्‍या है सिजोफ्रेनिया… जिससे ग्रसित थे वशिष्ठ नारायण

जानें क्‍या है सिजोफ्रेनिया... जिससे ग्रसित थे वशिष्ठ नारायण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d