BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

फैक्ट्री हुई बंद, डिप्रेशन में आकर युवक ने की खुदकुशी

by bnnbharat.com
May 3, 2020
in Uncategorized
फैक्ट्री हुई बंद, डिप्रेशन में आकर युवक ने की खुदकुशी
Share on FacebookShare on Twitter

अलीगढ़. उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से दिलदहला देने वाली वारदात सामने आई जहां लॉकडाउन से डिप्रेशन में आकर युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.

घटना अलीगढ़ के थाना सिविल लाइन क्षेत्र के आलमबाग की है. मृतक का नाम मोहम्मद हैदर बताया जा रहा है. हैदर लॉकडाउन की वजह से डिप्रेशन में आ गया और फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. हैदर की उम्र 20 साल बताई जा रही है. परिजनों का कहना है कि हैदर अपनी मां के साथ घर में रहता था.

उसकी बहनों की शादी हो चुकी है वे सभी अपने ससुराल में रहती हैं. फिलहाल रमजान के चलते बहन अपने घर घूमने आई हुई थी. हैदर की बहन ने बताया कि जब से लॉकडाउन शुरू हुआ है तब से हैदर काफी शांत रहता था. वह अक्सर लॉकडाउन को लेकर सोचता रहता था. उसने कई बार अपनी मां से लॉकडाउन के चलते परेशान होने बात कही थी. वह अपनी मां से कहता था कि अब हमें नौकरी के पैसे नहीं मिलेंगे.

Also Read This: बेबस मजदूरों से रेल का किराया लेने की खबर बेहद शर्मनाक: अखिलेश यादव

मृतक के मामा राशिद ने बताया कि मोहम्मद हैदर अल्लाना मीट फैक्ट्री में काम किया करता था लेकिन लॉकडाउन के चलते फैक्ट्री बंद हो गई तब से हैदर घर पर ही रह रहा था. जिसके बाद से उसे अपनी नौकरी की चिंता थी.

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस घटना के मुख्य कारणों की तफ्तीश करने में जुटी हुई है. युवक की मौत के बाद बुजुर्ग मां और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

झारखंड में अगले 2 हफ्तों तक लॉकडाउन में कोई छूट नहीं: मुख्यमंत्री

Next Post

छात्रों और मजदूरों को अपने राज्य / घर लौटने के लिए इन राज्यों ने जारी किये हैं रजिस्ट्रेशन फॉर्म

Next Post
छात्रों और मजदूरों को अपने राज्य / घर लौटने के लिए इन राज्यों ने जारी किये हैं रजिस्ट्रेशन फॉर्म

छात्रों और मजदूरों को अपने राज्य / घर लौटने के लिए इन राज्यों ने जारी किये हैं रजिस्ट्रेशन फॉर्म

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d