BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

ट्रक चालक ने रची लूट की झूठी कहानी, गिरफ्तार

by bnnbharat.com
September 2, 2020
in समाचार
संदीप पासवान हत्याकांड मामले में एक गिरफ्तार
Share on FacebookShare on Twitter

दुमका: झारखंड के दुमका जिले के मसानजोर थाना क्षेत्र में आलू कारोबारी के चालक से 40 लाख रुपये लूट की कहानी ट्रक चालक ने ही गढ़ी थी. पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है और उसकी निशानदेही पर उसके रिश्तेदार के घर से 40 लाख रुपये को बरामद भी कर लिया गया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, चालक ने पुलिस के समक्ष यह शिकायत दर्ज करायी थी कि बोलेरो पर सवार अपराधियों ने मसानजोर थाना क्षेत्र से कुछ ही दूरी पर झाझापाड़ा के पास पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के सेंथिया के आलू कारोबारी उत्तम कुमार के 40 लाख रुपये लूट लिये.

ट्रक चालक की ओर से मंगलवार सुबह छह बजे अपराधियों द्वारा घटना को अंजाम दिये जाने की बात कही थी, लेकिन पुलिस शुरू से ही चालक के इस बयान पर संदेह जता रही थी. चालक ने जिस स्थान से लूटपाट की बात पुलिस को बतायी गयी थी कि वह घटनास्थल मसानजोर थाने से मात्र 5 किमी. की दूरी पर ही अवस्थित है, जबकि चालक को थाने पहुंचने में तीन घंटे लगे. इसी को लेकर पुलिस को शक हुआ था और उससे पूछताछ की जा रही  थी.

पुलिस ने जब ट्रक चालक से कड़ाई से पूछताछ की, तो उसने सच्चाई उगल दी. उसने बताया कि 40 लाख रुपये को उसने अपने एक रिश्तेदार के घर छिपा कर रखा है, इस सूचना पर पुलिस ने उसके रिश्तेदार के घर से 40 लाख रुपये को बरामद भी कर लिया.

गौरतलब है कि आलू कारोबारी उत्तम भगत देवघर, दुमका और आसपास के जिलों में आलू की आपूर्ति करते है, अन्य दिनों की तरह ही उनके ट्रक का चालक निशाकर बागदी कारोबारियों से पैसा लेकर वापस सेंथिया लौट रहा था. इसी दौरान उसने मसानजोर के निकट लूटपाट की झूठी कहानी गढ़ी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

हाईकोर्ट ने डॉ कफील खान के ऊपर से तुरंत एनएसए हटाने का दिया आदेश

Next Post

ढाई लाख में बिकी नटराज की मिथिला पेंटिंग, मशहूर हुए अविनाश कर्ण

Next Post
ढाई लाख में बिकी नटराज की मिथिला पेंटिंग, मशहूर हुए अविनाश कर्ण

ढाई लाख में बिकी नटराज की मिथिला पेंटिंग, मशहूर हुए अविनाश कर्ण

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d