BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

खुशखबरी: शहीद और घायल सैनिकों के परिवारों को अब मिलेगा 4 गुना मुआवजा

by bnnbharat.com
October 6, 2019
in Uncategorized
खुशखबरी: शहीद और घायल सैनिकों के परिवारों को अब मिलेगा 4 गुना मुआवजा

Families of martyred and injured soldiers will now get 4 times compensation

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने युद्ध में हताहत हुए सुरक्षाबलों के परिवार को दिए जाने वाले मुआवजे में चार गुना बढ़ोतरी की है. युद्ध में हताहत होने की सभी श्रेणियों के लिए मौजूदा दो लाख रुपये से आठ लाख रुपये तक मुआवजा बढ़ाने को मंजूरी दी गई है.

रक्षा मंत्रालय की ओर से शनिवार को जारी एक बयान में कहा गया है कि राजनाथ सिंह की ओर से सभी श्रेणियों के युद्ध में हताहत हुए सुरक्षाबलों के परिजनों को दिए जाने वाले मुआवजे में वृद्धि को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी गई है.

मंत्रालय के बयान में कहा गया है कि इससे पहले युद्ध के हताहतों के लिए व 60 फीसदी से अधिक दिव्यांग होने पर दो लाख रुपये की वित्तीय सहायता का प्रावधान था. वहीं 60 फीसदी से कम दिव्यांग होने की स्थिति में एक लाख रुपये का प्रावधान था.

मंत्रालय की ओर से बताया गया है कि यह मदद पेंशन, सामूहिक बीमा योजना, सेना कल्याण निधि और अनुग्रह राशि के अतिरिक्त दी जाएगी. जवानों के परिवार को मिलने वाली यह राशि सेना युद्ध शहीद कल्याण निधि (एबीसीडब्ल्यूएफ) के तहत दी जाएगी.

रक्षा मंत्रालय ने बताया है कि फरवरी 2016 में सियाचिन में 10 जवानों की शहादत के बाद भूतपूर्व सैनिक कल्याण विभाग (ईएसडब्ल्यू) ने एबीसीडब्लूएफ का गठन किया था.

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

India vs South Africa : जीत से एक कदम दूर टीम इंडिया

Next Post

राममंदिर पर संभावित फैसले को लेकर सतर्क हुआ प्रशासन

Next Post
राममंदिर पर संभावित फैसले को लेकर सतर्क हुआ प्रशासन

राममंदिर पर संभावित फैसले को लेकर सतर्क हुआ प्रशासन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d