BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

Update :आंदोलन को रबी फसल की कटाई से पहले खत्म करने के मूड में किसान

by bnnbharat.com
January 17, 2021
in समाचार
Update :आंदोलन को रबी फसल की कटाई से पहले खत्म करने के मूड में किसान
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली:- नए कृषि कानूनों को रद्द करने को लेकर आंदोलन कर रहे किसान इसे रबी फसल की कटाई तक नहीं खींचना चाहते. उनकी कोशिश आंदोलन को और तेज कर इससे पहले अपनी मांगों को मनवाने की है. किसान संगठनों के बड़े नेता अब नई कूटनीति के तहत आगे बढ़ने की तैयारी में हैं.

किसान नेता सरकार पर दबाव बढ़ाकर फसल कटाई से पहले अपनी मांगें मनवाना चाह रहे हैं. किसान आंदोलन दिन प्रतिदिन गहराता जा रहा है. अब तक  सरकार के साथ 9 बैठकें हो चुकी हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला. 15 जनवरी की वार्ता भी बेनतीजा रही, अब 19 जनवरी को बातचीत होगी.

भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति हरियाणा के प्रदेश प्रभारी महेंद्र राठी ने कहा कि अब तक 70 से ज्यादा किसान शहीद हो चुके हैं. सरकार किसान आंदोलन को लंबा खींचना चाहती है ताकि किसान खुद ब खुद अपना आंदोलन खत्म कर दें.

सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित कमेटी को दो महीने के अंदर अपनी रिपोर्ट पेश करनी है. लेकिन, इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि यह कमेटी दो महीने के अंदर अपनी रिपोर्ट अवश्य दे देगी.

संभावना इसका समय बढ़ने की रहेगी. तब तक रबी की फसल कटाई का समय आ जाएगा. किसान एक तरफ आंदोलनरत रहेगा और दूसरी ओर फसलों को काटने और संभालने का  दबाव उस पर बन जाएगा. इसी  संभावना को लेकर सरकार आंदोलन को लंबा खींचना चाहती है.

ऐसे में आंदोलन चला रहे संयुक्त किसान मोर्चा को सटीक कूटनीति बनाकर कदम उठाने की जरूरत है. आंदोलन को लीड कर रहे किसान नेताओं को अपनी रणनीति इस तरह से बनाने की है कि सरकार फसल पकने से पहले ही तीनों कानूनों को रद्द करने पर मजबूर हो जाए. राठी ने सब किसान संगठनों, किसानों व आंदोलन से जुड़े साथियों से अपील की कि आंदोलन को सफल बनाने के लिए फूंक-फूंक कर कदम रखना होगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

Update: जवान की मई में होने वाली थी शादी, गोली लगने से हुई मौत

Next Post

Update: छह दिनों से लापता बच्चे का शव कुंआ से बरामद , मृतक बच्चे के परिजनों ने अपहरण कर हत्या का लगाया आरोप

Next Post
छह दिनों से लापता बच्चे की लाश कुंआ से बरामद

Update: छह दिनों से लापता बच्चे का शव कुंआ से बरामद , मृतक बच्चे के परिजनों ने अपहरण कर हत्या का लगाया आरोप

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d