BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

2022 तक किसानों की आय होगी दोगुनी: दीपक प्रकाश

by bnnbharat.com
October 10, 2020
in समाचार
मोदी सरकार में पंचायती राज व्यवस्था हुई मजबूत: दीपक प्रकाश
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: रांची महानगर कार्यालय में आयोजित भारतीय जनता पार्टी के किसान संगोष्ठी में उपस्थित मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष सह राज्य सभा सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने व उत्पादन बढाने के नियत से तीन किसान सुधार कानून लाया गया है.

देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए किसानों का आत्मनिर्भर होना आवश्यक है. यह कानून किसानों को खुला बाजार, पूंजी निवेश और वस्तु थोक करने की आजादी देगा. किसान अपने शर्त के साथ उत्पादन बेचेगा.

कांग्रेस बिचौलियों, दलालों की पार्टी

दीपक प्रकाश ने कहा कि मंडियों में दलालों और बिचौलियों का बोलबाला रहा है जबकि कांग्रेस इन बिचौलियों और दलालों की संरक्षक है. इन कृषि सुधार कानूनों से बिचौलियों और दलालों की दलाली समाप्त होगी, यही कारण है कि कांग्रेस के पेट में दर्द हो रहा है. कांग्रेसी इन कानूनों का विरोध कर रही है.

सोनिया गांधी के दामाद और कांग्रेस ने किसानों को लूटने का कार्य किया है. जिन्हें गेहूं और धान की जानकारी नहीं वे किसान हित की बात नहीं कर सकते. उन्होंने कहा कि कानून बनाए जाने से सभी राज्यों के मुख्यमंत्री और दर्जनों संगठन से सहमति ली गई थी, इसके बावजूद दिखावे के लिए कांग्रेसी इन कानून का विरोध कर रहे हैं.

घड़ियाली आंसू बहा रही राज्य सरकार

भारतीय जनता पार्टी की रघुवर दास सरकार में किसानों के सम्मान और किसानों के हित में कई योजनाएं चलाई जा रही थी जिसे झामुमो और कांग्रेस की सरकार ने बंद कर दिया. किसानों के अधिकार समाप्त करने पर तुली राज्य सरकार किसानों के हितैषी कभी नहीं हो सकती.

इस सरकार में यूरिया, बीज और फसल की मारामारी रही. किसानों को बमुश्किल यूरिया प्राप्त हुआ. कांग्रेस झामुमो किसानों को धोखा देकर सत्ता प्राप्त की है. सरकार बनते ही 2 लाख तक का ऋण माफ करने की घोषणा की थी किन्तु अब उस वादे से सत्तारूढ़ दल मुकर गई है.

राज्य के किसान खुद को ठगा महशुश कर रहे हैं. प्रधानमंत्री मोदी ने प्रण लिया है कि 2022 तक किसानों का आय दोगुना होगा. किसान आत्मनिर्भर होंगे तो देश को विश्व के मानचित्र पर शिखर पर पहुंचेगा.

वहीं कार्यक्रम में उपस्थित महामंत्री आदित्य साहू ने कहा कि अर्शे से किसानों को ठगने वाले कांग्रेसी आज किसान सुधार कानून पर विधवा विलाप कर रही है. कांग्रेस किसानों की बेहतरी नहीं चाहते हैं. वोट बैंक की राजनीति अब चलने वाली नहीं है.

मोदी के नेतृत्व में किसानों को भरोसा है. देश के किसान आत्मनिर्भर होंगे. प्रदेश उपाध्यक्ष गंगोत्री कुजूर ने कहा कि झामुमो कांग्रेस किसानों में भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं किंतु किसान इस बिल का लाभ समझ चुके हैं. किसान छलावे में नहीं आने वाले हैं.

वहीं किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू ने कहा कि पूरे राज्य में पार्टी किसानों के बीच जाकर कृषि सुधार कानून लाभ खटिया पंचायत के मार्फत रखने का कार्य करेगी.

मालूम हो कि रांची महानगर कार्यालय में किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण, वन्दे मातरम गान और द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूवात हुई. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दीपक प्रकाश को तलवार देकर व किसानों को अंगवस्त्र देकर दीपक प्रकाश ने सम्मानित किया.

कार्यक्रम में मंच पर प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू, सांसद संजय सेठ, विधायक समरी लाल, प्रदेश मंत्री व विधायक नवीन जायसवाल, पुर्व विधायक व प्रदेश उपाध्यक्ष गंगोत्री कुजूर, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू, सत्यनारायण सिंह, सिमा पात्रा आदि मौजूद थें.

कार्यक्रम का अध्यक्षता व संचालन महानगर जिलाध्यक्ष के के गुप्ता ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन ग्रामीण जिलाध्यक्ष सुरेंद्र महतो ने किया. कार्यक्रम में सैकड़ों किसान उपस्थित थें.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

ट्रक ने स्कूटी को मारी टक्कर, महिला की मौत

Next Post

स्टेन स्वामी की गिरफ्तारी निंदनीय: बंधु तिर्की

Next Post
स्टेन स्वामी की गिरफ्तारी निंदनीय: बंधु तिर्की

स्टेन स्वामी की गिरफ्तारी निंदनीय: बंधु तिर्की

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d