BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सिंचाई से जूझ रहे किसानों ने श्रमदान कर बनाया बोराबांध

by bnnbharat.com
October 22, 2019
in समाचार
सिंचाई से जूझ रहे किसानों ने श्रमदान कर बनाया बोराबांध

Farmers struggling with irrigation made boraband through shramdaan

Share on FacebookShare on Twitter

जितनारायण शर्मा,

गोड्डा: कहते है अगर आपके पास किसी भी काम को करने का लगन व जज्बा हो तो वह कठिन से कठिन दिखने वाला काम भी आप बहुत आसानी से कर सकते हैं. ऐसा ही कुछ गोड्डा जिले में देखने को मिला. जहां सिंचाई से जूझ रहे किसानों ने श्रमदान कर बोराबांध बनाया.

दरअसल, सिंचाई की समस्या से जूझ रहे गोड्डा जिले के चतरा पंचायत के केराकुरा गांव के किसानों ने लोक कल्याण सेवा केन्द्र द्वारा इसके सहयोग से क्लैड परियोजना के अंतर्गत श्रमदान कर जोरिया पर बोराबांध का निर्माण कर दिया. केराकुरा गांव में किसान रबी फसल के अंतर्गत गेहूं, सरसो, मुंगफली की खेती के अलवा सब्जी की खेती करते हैं लेकिन वहां पर समुचित सिंचाई की व्यवस्था नहीं होने पर खेती सही ढंग से नहीं हो पाती है. इसलिए केराकुरा गांव किसानों के द्वारा श्रमदान कर बोराबांध का निर्माण किया गया.

इस उपलब्धि पर मां भगवती महिला निगरानी समूह की महिलाओं के द्वारा बताया गया कि चतरा पंचायत के केराकुरा गांव में सिंचाई के अभाव के कारण किसानों को रबी फसल लगाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था. केराकुरा गांव में सिंचाई कूप नहीं रहने के कारण यह समस्या उत्पन्न होती थी. लेकिन मां भगवती महिला निगरानी समूह की महिलाओं ने लोक कल्याण सेवा केन्द्र के जिला समन्वयक सोनु कुमार के साथ बैठक कर बोराबांध बनाने का निर्णय लिया और आज सबके परिश्रम का ही नतीजा है कि बोराबांध का निर्माण हो पाया है.

इस उपलब्धि के मौके पर समूह की महिलाओं में शोभा देवी, सुनैना देवी, ललित देवी, टीपनी देवी, मानती देवी, तुलुक देवी, करमु देवी, अनिता देवी, प्रमिला देवी, समेत समूह की सारी महिलाएं उपस्थित थी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

झारखंड पुलिस ने किया 20 पुलिस निरीक्षकों का तबादला

Next Post

01 अप्रैल 2020 तक सेवानिवृत होनेवाले कर्मियों की पेंशन संबंधी दस्तावेज ऑनलाइन करें अपडेट 

Next Post
01 अप्रैल 2020 तक सेवानिवृत होनेवाले कर्मियों की पेंशन संबंधी दस्तावेज ऑनलाइन करें अपडेट 

01 अप्रैल 2020 तक सेवानिवृत होनेवाले कर्मियों की पेंशन संबंधी दस्तावेज ऑनलाइन करें अपडेट 

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d