BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

महिला एएसआई ने दिया संवेदनशीलता का परिचय

विशेष ट्रेन से जा रही महिला यात्री के आग्रह पर नवजात बच्चे के लिए ड्यूटी के बीच घर से लाकर दिया दूध

by bnnbharat.com
June 14, 2020
in Uncategorized
महिला एएसआई ने दिया संवेदनशीलता का परिचय

महिला एएसआई ने दिया संवेदनशीलता का परिचय

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: कोरोना वायरस कोविड-19 को लेकर देशव्यापी लॉकडाउन के बीच देशभर के विभिन्न हिस्सों से पैदल चलते प्रवासी श्रमिकों, भूख से परेशान बच्चे और रोते-बिखलते बच्चों को भोजन की जगह नमक-पानी का घोल पिला कर चुप कराती महिलाओं की दर्दनाक तस्वीरें लगातार सामने आ रही है, लेकिन इन्हीं दुःखद तस्वीरों के बीच संवेदनशीलता की कुछ ऐसी तस्वीर भी सामने आयी है, जिसमें मानवता और कर्त्तव्यनिष्ठा की भी झलक मिलती है. ऐसी ही तस्वीर रविवार को रांची के हटिया रेलवे स्टेशन पर भी देखने को मिली.

बेंगलुरु से गोरखपुर जा रही श्रमिक स्पेशल ट्रेन संख्या 06563 आज सुबह छह बजे कुछ मिनट के लिए हटिया स्टेशन पर रूकी. इस ट्रेन से हटिया स्टेशन पर कुछ लोगों को उतरना था. इस बीच वहां ड्यूटी में कार्यरत रेल सुरक्षा बल (आरपीएफ) की महिला एएसआई सरिता बड़ाइक से एक महिला यात्रा ने अनुरोध किया कि उसका चार माह का पुत्र भूखा है, यदि उसके लिए दूध की व्यवस्था हो सके, तो अच्छा रहेगा. एएसआई सरिता बड़ाईक ने तुरंत अपनी स्कूटी उठायी और अपने घर जाकर अपने बच्चों के लिए रखे गये दूध को गर्म किया और जल्दी से स्टेशन पहुंची और उस महिला को उनके बच्चे के लिए दूध पहुंचाया.

विशेष ट्रेन में बिहार के मधुबनी जिले के जमनिया गांव की रहने वाली महिला प्रवासी श्रमिक मेहरुन्निसा ने इसके लिए एएसआई के प्रति ठीक तरीके से कृतज्ञता कर पाती कि ठीक इस बीच ट्रेन स्टेशन से खुल गयी.

महिला एएसआई सरिता बड़ाईक ने बताया कि बच्चा बहुत रो रहा था, वह भी एक मां है, इसलिए ड्यूटी में रहने के बावजूद खुद को रोक न सकी और घर जाकर अपने बच्चे के लिए रखे दूध को उस प्रवासी महिला श्रमिक के बच्चों को दे दिया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

यूं ही नहीं कहा जाता रक्तदान महादानः उपायुक्त

Next Post

बिहार के तौसीफ आलम ने बनाया ‘ऑटोमेटिक सैनिटाइजर मशीन’

Next Post
बिहार के तौसीफ आलम ने बनाया ‘ऑटोमेटिक सैनिटाइजर मशीन’

बिहार के तौसीफ आलम ने बनाया 'ऑटोमेटिक सैनिटाइजर मशीन'

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d