BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कोरोना के डर से महिला अफसर ने की खुदकुशी

by bnnbharat.com
April 5, 2020
in समाचार
कोरोना के डर से महिला अफसर ने की खुदकुशी

कोरोना की डर से महिला अफसर ने की खुदकुशी

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: कोरोना वायरस के प्रकोप के बीच इसके आतंक ने भी अब लोगों की जान लेनी शुरू कर दी है. अरुणाचल प्रदेश में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें कोरोना संक्रमण को कम करने के काम में जुटी एक महिला अफसर ने आखिरकार इसके डर से घबराकर मौत को गले लगा लिया है.

जानकारी के मुताबिक उस महिला अफसर को इस बात का डर हो गया था कि कहीं कोरोना से जंग लड़ते-लड़ते कहीं वह खुद इससे संक्रमित न हो जाए और संक्रमण को अपने परिवार में ही न लेकर चली आए.

अरुणाचल प्रदेश में डिजास्टर मैनेजमेंट की एक महिला अधिकारी ने शुक्रवार को कथित तौ रपर कोरोना के डर से आत्महत्या जैसा कदम उठा लिया.

परिवार वालों के मुताबिक कोविड-19 की वजह से उस महिला अधिकारी पर काम का बहुत ज्यादा दबाव था और वह इस बात से डरी हुई थी कि कहीं वह भी संक्रमण की चपेट में न आ जाए.

38 साल की सेरिंग यंगजॉम अरुणाचल के पापुम पारे में डिजास्टर मैनेजमेंट ऑफिसर के पद पर तैनात थी. ईटानगर के एसपी तुम्मे अमो ने बताया कि बाथरूम में फांसी लगाकर खुदकुशी करने से पहले वो जिलाधिकारी के नाम एक आधा लिखा हुआ इस्तीफा छोड़कर गई है.

यह इस्तीफा उसके कमरे में पड़े एक टेबल पर मौजूद था. परिवार वालों ने दावा किया है कि कोविड-19 महामारी की वजह से काम के दबाव का उसकी सेहत और मानसिक हालत पर काफी असर पड़ रहा था.

एसपी के मुताबिक महिला अधिकारी अपने घर में 9 साल के बेटे और सास समेत 10 सदस्यों के साथ रहती थी. उसके पति खुद एक सरकारी अधिकारी हैं और पश्चिम कमांग जिले के कालाकतांग में रहते हैं.

एसपी ने कहा कि, ‘शुरुआती जांच में ये खुदकुशी का मामला लगता है. कोई साजिश नजर नहीं आती…..वह अपने 9 साल के बेटे के साथ एक कमरे में रहती थी, लेकिन जमीन पर सोई थी. उसे डर हो गया था कि ड्यूटी करते हुए वह भी संक्रमित हो सकती है.’

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने की जिले के विभिन्न जन वितरण प्रणाली की जांच

Next Post

काबुल के गुरूद्वारे पर हमला करने वाले आंतकियों में से एक केरल का

Next Post
काबुल के गुरूद्वारे पर हमला करने वाले आंतकियों में से एक केरल का

काबुल के गुरूद्वारे पर हमला करने वाले आंतकियों में से एक केरल का

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d