BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

झारखंड मंत्रालय में बाबूओं की कमी से कराह रही फाइलें

by bnnbharat.com
October 15, 2019
in Uncategorized
झारखंड मंत्रालय में बाबूओं की कमी से कराह रही फाइलें

Files of groaning due to lack of babu in Jharkhand ministry

Share on FacebookShare on Twitter

रांचीः झारखंड मंत्रालय में बाबूओं की कमी से फाइलें कराह रही हैं. बोझ के कारण फाइलों का मूवमेंट भी रूक गया है. यूं कहें की झारखंड मंत्रालय का कैडर मैनेजमेंट चरमरा सा गया है. सीएम सचिवालय सहित लगभग 6000 फाइलें डंप हो गई हैं. ऐसा इसलिए हुआ है कि सेक्शन ऑफिसर के स्वीकृत 657 पदों में से 600 पद खाली पड़े हैं. प्रोजेक्ट भवन, नेपाल हाउस, सीएम सचिवालय, महाधिवक्ता कार्यालय, राज्य निर्वाचन आयोग, झारखंड राज्य कर्मचारी चयन आयोग, खाद्य सुरक्षा आयोग, पांचों कमिश्नरी सहित अन्य सेक्शन को मिलाकर कुल 657 सेक्शन हैं.

सहायक प्रशाखा पदाधिकारी के भी 605 पद रिक्त

झारखंड सचिवालय सेवा के सहायक प्रशाखा पदाधिकारी के भी 605 पद रिक्त हैं. सहायक प्रशाखा पदाधिकारी के 1313 पद स्वीकृत हैं. इसमें 708 सहायक प्रशाखा पदाधिकारी ही कार्यरत हैं. इसी तरह से अवर सचिव के स्वीकृत 328 पदों में से 58 पद रिक्त हैं. उपसचिव के 54 स्वीकृत पदों में से 10 पद और संयुक्त सचिव के 23 स्वीकृत पदों के 10 पद रिक्त हैं. वहीं सात साल बाद भी सहायक प्रशाखा पदाधिकारियों का प्रशाखा पदाधिकारी के पद पर प्रमोशन नहीं हो पाया है.

राज्य प्रशासनिक सेवा के 305 पद रिक्त

राज्य प्रशासिनक सेवा के भी 305 पद रिक्त हैं. इसमें अवर सचिव के 138, डिप्टी सेक्रेट्री के 153, संयुक्त सचिव के 04, अपर सचिव के 01 और विशेष सचिव के 09 पद रिक्त हैं. इसके पीछे मुख्य वजह यह भी है कि जेपीएससी द्वारा ली गई परीक्षा में देरी हो रही है. राज्य गठन से लेकर अब तक जेपीएससी सिर्फ छह परीक्षा ही ले पाया है. छठी जेपीएससी की प्रक्रिया अब तक पूरी नहीं हो पाई है.

आइएएस कैडर में 49 पद रिक्त

आइएएस कैडर में 49 पद रिक्त हैं. कुल स्वीकृत पदों की संख्या 205 है, जिसमें 156 अफसर ही कार्यरत हैं. ऐसे में एक 45 अफसरों के पास एक से अधिक प्रभार है. इसमें सीएस रैंक के लेकर डीसी रैंक तक के अफसर भी शामिल हैं, जिनके पास एक के अधिक प्रभार है.

सचिवालय सेवा में कितने पद खाली-

पद स्वीकृत पदों की संख्या रिक्त पदों की संख्या
सहायक प्रशाखा पदाधिकारी 1313 605
प्रशाखा पदाधिकारी 657 600
अवर सचिव 328 58
उपसचिव 54 10
संयुक्त सचिव 23 10

 

राज्य सेवा में कितने पद हैं रिक्त-

पद स्वीकृत पदों की संख्या रिक्त पदों की संख्या
अवर सचिव 292 138
उपसचिव 236 153
संयुक्त सचिव 120 04
अपर सचिव 15 01
विशेष सचिव 10 09

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

PMC बैंक घोटाला: प्रदर्शन के बाद खाताधारक की हार्ट अटैक से हुई मौत

Next Post

झारखंड दूरसंचार परिमंडल के अधिकारियों ने कहा नहीं बंद होगा BSNL

Next Post
झारखंड दूरसंचार परिमंडल के अधिकारियों ने कहा नहीं बंद होगा BSNL

झारखंड दूरसंचार परिमंडल के अधिकारियों ने कहा नहीं बंद होगा BSNL

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d