BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

फाइनेंस कंपनी के मैनेजर हत्या कांड का उद्भेदन, छह शातिर अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार

by bnnbharat.com
August 17, 2020
in Uncategorized
बड़ी खबर: पुलिसकर्मियों को निलंबित करना अब नहीं होगा आसान
Share on FacebookShare on Twitter

चतरा:चतरा पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है. एसपी ऋषभ झा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर इटखोरी थाना पुलिस ने एक सप्ताह पूर्व हुए माइक्रो फाइनेंस कंपनी के मैनेजर सुधीर कुमार हत्याकांड मामले का उद्भेदन कर दिया है. साथ ही पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले छह शातिर अपराधियों को घटना में प्रयुक्त हथियार के साथ धर दबोचा है. समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आज आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुलिस अधीक्षक ने बताया कि विगत 12 अगस्त को इटखोरी थाना में भारत फाइनेंसियल कंपनी के मैनेजर सुधीर कुमार की अज्ञात अपराधियों द्वारा गोली मारकर हत्या कर एक लाख तीन हजार रुपये लूटने का मामला शाखा प्रबंधक ने दर्ज कराया था. जिसके बाद डीएसपी मुख्यालय वरुण देवगम के नेतृत्व में एसआईटी का गठन कर ब्लाइंड मर्डर केस की जांच का निर्देश दिया गया था. इस टीम में पुलिस निरीक्षक इटखोरी कामेश्वर प्रसाद चौधरी, इटखोरी थाना प्रभारी सचिन कुमार दास के अलावे परिक्षयान पुलिस अवर निरीक्षक विकास कुमार पासवान, अभिनव आनंद, नितेश दुबे और गोविंद कुमार को शामिल किया गया था. जांच के दौरान एसआईटी की टीम ने घटना में शामिल हत्यारों को घटना में प्रयुक्त देशी पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है. एसपी ने बताया कि घटना को अंजाम देने वाले हत्यारों को इटखोरी थाना क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों से गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार छह में से दो हत्यारों का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है. यह दोनों पूर्व में प्रतिबंधित नक्सली संगठन टीएसपीसी के सदस्य रह चुके हैं. और नक्सली मामले में ही हजारीबाग पुलिस द्वारा जेल भी भेजे गए थे. एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों ने फाइनांस कम्पनी के मैनेजर सुधीर कुमार की कई दिनों तक रेकी करने के बाद सुनियोजित तरीके से लूट के इरादे से घटना को अंजाम देकर एक लाख तीन हजार रूपया नकद व टैब लूट लिया था. इनके पास से लूट के पंद्रह हजार रुपया नकद समेत रेकी व घटना में प्रयुक्त दो बाईक, एक देसी पिस्टल मैगजीन के साथ, पिस्टल का एक खाली मैगजीन व चार कीपैड मोबाइल बरामद किया गया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

फाइनेंस कंपनी के मैनेजर हत्या कांड का उद्भेदन, छह शातिर अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार

Next Post

भाजपा द्वारा फेसबुक, व्हाट्स एप से जनमत को प्रभावित करना ख़तरनाक -श्रीनिवास बीवी

Next Post
भाजपा नेता के छोटे भाई का निधन

भाजपा द्वारा फेसबुक, व्हाट्स एप से जनमत को प्रभावित करना ख़तरनाक -श्रीनिवास बीवी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d