BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

क्वारंटाइन सेंटर में मारपीट करने के मामले में 7 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

by bnnbharat.com
May 31, 2020
in Uncategorized
क्वारंटाइन सेंटर में मारपीट करने के मामले में 7 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
Share on FacebookShare on Twitter

दुमका: झारखंड में दुमका जिले के सरैयाहाट थाना क्षेत्र के कोठिया गांव स्थित आइटीआई भवन में संचालित एकांतवास केंद्र (क्वारंटाइन सेंटर) में पिछले बुधवार को प्रवासी मजदूरों के दो गुटों के बीच हुई मारपीट की घटना को लेकर पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है.

पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया सरैयाहाट के कोठिया गांव स्थित आइटीआई भवन में संचालित क्वारंटाइन सेंटर में दंडाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त प्रभारी कनीय अभियंता पोटला टुडू की शिकायत पर दर्ज प्राथमिकी में सात लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है.

टुडू द्वारा शुक्रवार सरैयाहाट थाना को दिये गये आवेदन में जिक्र किया गया है कि रात को खाना खाने के दौरान कुछ प्रवासी मजदूर आपस में मारपीट करने लगे. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि प्रखंड के बभनखेता गांव के सुबोध यादव, शिवकुमार यादव, खुबल यादव, चतरा मोड़ के प्रकाश राय, जनार्धन राय, लालदेव राय एवं महादेव राय आपस में लड़ाई झगड़ा कर सेंटर का माहौल बिगाड़ रहे हैं.

अधिकारी एवं पुलिस के काफी समझाने बुझाने के बाद भी वे लोग नहीं माने और मारपीट कर प्रकाश राय, महादेव राय एवं जनार्धन राय को घायल कर दिया जिसका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सभी का इलाज कराया गया.

आवेदन पत्र में नामजद मजदूरों द्वारा सरकार की ओर से जारी दिशा निर्देश का कोई अनुपालन नहीं किये जाने का भी आरोप लगाया गया है.

पुलिस सूत्रों ने बताया कि थाना स्तर पर संबंधित मामले में नामजद आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पिक अप वैन के सह चालक से लूट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, गया जेल

Next Post

जम्मू-कश्मीर व लेह में फंसे 40 प्रवासी मजदूर हवाई जहाज से पहुंचे घर

Next Post
जम्मू-कश्मीर व लेह में फंसे 40 प्रवासी मजदूर हवाई जहाज से पहुंचे घर

जम्मू-कश्मीर व लेह में फंसे 40 प्रवासी मजदूर हवाई जहाज से पहुंचे घर

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d